एक्सप्लोरर

‘काम नहीं, इंसान को देखते हैं’, जब आमिर खान ने खोली थी अवॉर्ड शोज की पोल, कही थी ये बात

Aamir Khan On Award Shows: अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अवॉर्ड शोज में शिरकत नहीं करते. इसको लेकर एक बार उन्होंने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था.

Aamir Khan On Award Function: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं. आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो जमकर पैसा बना ही रही है बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की तारीफ की है. लेकिन यहां हम आपको ये बता रहे हैं कि एक्टर ने क्यों अवॉर्ड फंक्शन में जाना छोड़ा था. इसको लेकर उन्होंने खुद एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था.

आमिर ने अवॉर्ड फंक्शन पर रखी अपनी राय

आमिर खान फिल्मों में अपने प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं. हालांकि अवॉर्ड फंक्शन और इस प्रोसेस से आमिर खान ने काफी पहले खुद को दूर कर लिया था. द लल्लनटॉप के शो में आमिर खान ने बातचीत के दौरान ऐसा करने के कारणों पर खुलकर बात की. साथ ही आमिर ने बताया कि आखिर अवॉर्ड फंक्शन कैसे काम करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

अवॉर्ड शो में होता है पक्षपात?

आमिर खान ने कहा कि, ‘इन अवॉर्ड शोज में पक्षपात होता है. इसलिए उन्होंने इसमें जाना छोड़ दिया था. आमिर खान ने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री में आए तो शुरुआती दो तीन साल तक इन अवॉर्ड शो में जाते थे. एक्टर बोले, ‘मैं इस इमोशन के साथ वहां जाता था कि साल में एक दो बार हम सब मिल पाते हैं और एक दूसरे के काम को सराहते हैं. लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि वहां तो कुछ और चीजें भी पैरेलल चल रही हैं.’

अलग-अलग काम की तुलना कैसे हो सकती है - आमिर खान

अवॉर्ड शोज से दूरी बना लेने की वजह पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि, ‘मेरी समझ के मुताबिक तुलना करना बहुत मुश्किल काम है. अब आप दंगल में मेरा काम, बजरंगी भाईजान में सलमान का और दृश्यम में अजय का काम देखें तो तीन अलग कहानी और किरदार हैं, कैसे आप तीनों की एकसाथ तुलना कर सकते हैं. अगर आपको वाकई तुलना करनी है तो थ्री इडियट्स को मेरे, शाहरुख और सलमान तीनों के साथ बनाइए. तब आप तीनों के काम की तुलना कर सकते हैं.’

मैं ऑडियंस के लिए फिल्में बनाता हूं

आमिर खान ने कहा कि, ‘एक वक्त के बाद अवॉर्ड नाइट्स पर मेरा भरोसा नहीं रहा. इसलिए मैं इनसे दूरी बनाकर रहने लगा. मैं अपनी ऑडियंस के लिए फिल्में बनाता हूं और वहीं मुझे बताती हैं कि अच्छी है या नहीं. आमिर ने कहा कि मुझे हारने से दिक्कत नहीं है बल्कि कई और चीजें हैं जिनसे तकलीफ हुई.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

काम को नहीं, इंसान को मिलता है अवॉर्ड

आमिर ने ये भी कहा कि, ‘एक अवॉर्ड के लिए पांच लोग नॉमिनेट होते हैं. एक नया बंदा है और तीन बड़े स्टार्स हैं जो पुराने हैं जिनकी बड़ी इज्जत है. लोग सोचते हैं कि ये नया बंदा तो आगे भी जीत लेगा, लेकिन पुराने एक्टर को कैसे अवॉर्ड ना दें. मेरा कहना है कि काम को अवॉर्ड दे रहे हो या इंसान को. वैसे ये नहीं होता. वहां सम्मान इंसान को दिया जा रहा है, काम को नहीं. काम कोई नहीं देखता.’

ये भी पढ़ें -

Watch: एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं नोरा फतेही, एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन!

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget