एक्सप्लोरर

जब लिरिसिस्ट ने पकड़ लिए थे पाकिस्तानी सिंगर के पैर, रो-रोकर मांगी थी माफी, 'सिंघम' ने बताई थी वजह

Anand Bakshi-Nusrat Fateh Ali Khan Clash: फिल्म 'कच्चे धागे' के गाने आनंद बख्शी लिख रहे थे. वहीं म्यूजिक डायरेक्शन पाकिस्तानी सिंगर नुसरत अली खान कर रहे थे. तब नुसरत साहब और बख्शी में क्लैश हो गया था.

Anand Bakshi-Nusrat Fateh Ali Khan Clash: 1999 में एक फिल्म आई थी 'कच्चे धागे', इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोइराला और नम्रता शिरोडकर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म को डायरेक्ट मिलन लुथरिया ने किया था. फिल्म के गाने लिरिसिस्ट आनंद बख्शी लिख रहे थे. वहीं इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्शन के लिए पाकिस्तानी सिंगर नुसरत अली खान इंडिया बुलाया गया था. इस दौरान आनंद बख्शी नुसरत साहब को लेकर एक इगो में आ गए थे.

नुसरत फतेह अली खान जब भारत आए तो वे एक महीने तक यहां रहे थे. उन्होंने आनंद बख्शी के साथ मिलकर 'कच्चे धागे' के लिए गाने बनाए. लेकिन गाने बनाने से पहले ही आनंद बख्शी ने उन्हें लेकर गलत राय कायम कर ली थी. बाद में उन्हें इस बात का पछतावा हुआ और उन्होंने नुसरत फतेह अली खान से रो-रोकर माफी मांग ली थी.

Kachche Dhaage (1999) कच्चे धागे - Full Action Movie - Ajay Devgn, Saif Ali Khan, Manisha Koirala

अजय देवगन ने बताया था किस्सा
अजय देवगन कुछ साल पहले इंडियन आइडल के एक एपिसोड में पहुंचे थे, जहां उन्होंने आनंद बख्शी और नुसरत साहब के बीच हुए मामले के बारे में बताया था. अजय देवगन ने कहा था कि जब नुसरत साहब इंडिया आए तो वे एक होटल के कमरे में रुके थे. उनका वजन बहुत ज्यादा था और इस वजह से वे चल-फिर नहीं पाते थे. जब उन्हें 4-5 लोग मिलकर उठाते तो वे कहीं आ-जा पाते थे. ऐसे में उन्होंने आनंद बख्शी को पैगाम भिजवाया कि वे आकर उनसे मिले ताकि दोनों फिल्म के गाने बना सके.

ईगो पर आ गई थी बात
नुसरत फतेह अली खान का पैगाम आनंद बख्शी को पसंद नहीं आया. उन्हें लगा कि नुसरत साहब पाकिस्तान से आए हैं तो वे ईगो दिखा रहे हैं. यही सोचकर वे सिंगर से मिलने नहीं गए. हालांकि उन्होंने गाने लिखकर उन्हें भिजवा दिए. अब आनंद गाने लिखकर भेजते और नुसरत उन्हें रिजेक्ट कर देते थे कि मजा नहीं आ रहा है. ऐसे में जब नुसरत फतेह अली खान आनंद बख्शी को गाने की धुन भिजवाते तो वे भी उन्हें बकवास कहकर ठुकरा देते थे.

नुसरत साहब के पैर पकड़कर बख्शी ने मांगी थी माफी
आनंद बख्शी और नुसरत फतेह अली खान के बीच ये सिलसिला 15 से 20 दिनों तक जारी रहा. आखिर में नुसरत फतेह अली खान ने आनंद बख्शी के पास जाने का फैसला किया. जब नुसरत साहब बख्शी के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि 8 लोग मिलकर नुसरत साहब को उठाकर ला रहे हैं तो बख्शी को बहुत शर्मिंदगी हुई. इसके बाद उन्होंने नुसरत फतेह अली खान के पैर पकड़ लिए और उनसे रो-रोकर माफी मांगी. 

आनंद बख्शी ने नुसरत फतेह अली खान से कहा कि उनका कितना बकवास ईगो था. अब वे खुद उनके साथ जाएंगे और उनके साथ रहकर सारे गाने लिखेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'सिंघम अगेन' में 'चुलबुल पांडे' अवतार में नहीं दिखेंगे सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच हुआ बड़ा फैसला

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget