एक्सप्लोरर

प. बंगाल के कॉलेज की मेरिट लिस्ट में छाए सेलेब्स, सनी लियोनी के बाद आया नेहा कक्कड़ का नाम

एक्ट्रेस सनी लियोनी के बाद बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम प. बंगाल के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आया है. कॉलेज प्रशासन ने इसे किसी की शरारत बताया है. नेहा कक्कड़ का नाम लिस्ट में आने के बाद कॉलेज ने लिस्ट हटा ली और नई लिस्ट जारी की.

कोलकाताः कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के तीन कॉलेजों की स्नातक की प्रवेश सूचियों में एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम आया था. जिसकी वजह से वह चर्चा मे आईं थी. लेकिन अब ऐसा ही कुछ पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हुआ था. नेहा कक्कड़ का नाम भी एक कॉलेज की एंट्रेस टेस्ट की मेरिट लिस्ट में आया है. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने इसे भी किसी की शरारत बताई है.

माल्दा के माणिकचक कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पहली मेरिट लिस्ट होने के बाद सिंगर कक्कड़ का नाम देखा और इस गलती को सुधारते हुए नई लिस्ट जारी की है. कॉलेज के प्रिंसिपल अनिरुद्ध चक्रवर्ती ने कहा, "हमने स्थानीय थाने और पश्चिम बंगाल पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायतें दर्ज कराई हैं. यह कुछ लोगों की शरारत है जो मेरिट लिस्ट में इस तरह के नाम शामिल करके उच्च शिक्षा प्रणाली तथा पारदर्शी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को बदनाम करना चाहते हैं."

लिस्ट में मिया खलीफा और डेनी डेनियल्स 

तृणमूल छात्र परिषद की अगुवाई वाले कॉलेज छात्र संघ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कोई साजिश लगती है क्योंकि इससे पहले लगातार तीन दिन तक तीन अन्य कॉलेजों की मेरिट लिस्ट में अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम इसी तरह प्रकाशित हुआ था. उत्तर 24 परगना जिले के बारासात सरकारी कॉलेज में शनिवार को अंग्रेजी ऑनर्स की सूची में तीसरे स्थान पर लियोनी का नाम था. उनसे पहले अमेरिकी पॉर्न स्टार डेनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा के नाम देखे गये.

सनी लियोनी ने किया टॉप

इससे पहले शुक्रवार को लियोनी का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) के लिए चयनित 157 अभ्यर्थियों की सूची में 151वें स्थान पर दिखाई दिया था. बृहस्पतिवार को इस तरह की पहली घटना सामने आई थी जब कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में प्रवेश के लिए चयनित मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर लियोनी का नाम था.

कोरोना वायरस महामारी के चलते ऑनलाइन लिस्ट

पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की थी कि इस साल स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया से होगी और महामारी के कारण लोगों को हुई कठिनाइयों की वजह से कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा.

SSR Case: सुब्रमण्यम स्वामी ने रिया को बताया विषकन्या, बोले- हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
पान मसाला और गुटखा का एड सनी देओल ने क्यों ठुकराया?
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
उज्जैन से मिस वर्ल्ड के मंच तक पहुंचीं निकिता पोरवाल, बोलीं- छोटा शहर नहीं, बड़ी सोच मायने रखती है
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget