एक्सप्लोरर

कभी 230 किलो था अदनान सामी का वजन, ना सर्जरी, ना दवाई, इस डाइट से घटाया 120 किलो वेट

Adnan Sami Weight Loss Diet: अदनान सामी ने बताया है कि उनका वजन कभी 230 किलो था. लेकिन उन्होंने ऐसी डाइट फॉलो की जिससे बिना सर्जरी कराए उन्होंने 120 किलो तक वेट कम कर लिया.

Adnan Sami Weight Loss Diet: सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तान से आकर भारत में अपनी खास पहचान बनाई है. अदनान ने अपनी आवाज का जादू चलाकर भारतीय लोगों को भी अपना फैन बना लिया. एक दौर ऐसा भी था जब सिंगर का वजह बहुत ज्यादा हुआ करता था. तब उनके वजन की वजह से उन्हें काफी तकलीफें उठानी पड़ीं. लेकिन फिर अदनान ने ऐसी डाइट फॉलो की जिसके बाद उनका 120 किलो वजन कम हो गया.

अदनान सामी ने हाल ही में 'आप की अदालत' में अपने वजन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका वेट कभी 230 किलो हुआ करता था जो बाद में घटकर 120 किलो रह गया. सिंगर ने कहा- 'हकीकत ये थी कि मैं खाने को बेहद पसंद करता था और उसकी वजह से मेरा वजन भी बढ़ा और एक फैमिली टेंडेंसी भी होती है.' 

Listen to Adnan Sami - Pal Do Pal by Adnan Sami in Adnan sami playlist online for free on SoundCloud

पिता से वादा कर घटाया 120 किलो वजन
अदनान सामी ने आगे कहा- 'मेरी मां कहा करती थी पंजाबी में सास्ते थे पहाड़ी भी क्यों है? तो वो हकीकत ये थी कि मतलब कि हम थोड़ा सा भी खा लेते थे तो हमारा वजन बढ़ जाता था और बढ़ जाता है और दूसरे जो हैं वो पूरा घोड़ा खा लेते हैं, उनको कुछ नहीं होता. 230 किलो तक मैं जब पहुंचा था तो मैं एक बहुत सीरियस स्टेज पर आ गया था. सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से वजन कम करने का वादा किया और लगभग 120 किलो वजन घटा लिया.'

<a title=पहलगाम अटैक के बाद अदनान की भारतीय नागरिकता पर उठे सवाल, सिंगर ने दिया जवाब - Adnan sami slams trolls questioning his indian citizenship amid amit shah directive to send back pakistani" />

वजन घटाने के लिए कराई सर्जरी?
अदनान सामी ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए कोई सर्जरी नहीं कराई. उन्होंने कहा- 'लोगों ने अलग-अलग किस्म की चीजें बोली हैं. कुछ लोगों ने कहा कि जी इन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी कराई है. कुछ लोगों ने कहा कि जी लाइपोसेक्शन लाइपोसेक्शन कराई है. लाइपोसेक्शन नहीं कराई. बैरियट्रिक सर्जरी भी नहीं थी. एक बहुत अच्छी एक न्यूट्रिशनिस्ट के साथ मेरा राब्ता हुआ जो हस्टन में थी. उन्होंने फिर मुझे एक बहुत जबरदस्त किस्म की डाइट बनाकर दी.'

ये खाकर घटाया 120 कलो वजन
सिंगर ने बताया- 'वो हाई प्रोटीन डाइट थी जिसमें नो ब्रेड, नो राइस, नो शुगर, नो ऑयल, नो अल्कोहल. वो बहुत हाई प्रोटीन डाइट थी. तो वो मैंने करना शुरू किया और फिर आहिस्ता-आहिस्ता मैंने अपना वजन कम करना शुरू किया.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget