एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Birthday: सिद्धू मूसेवाला ने कनाडा में रिलीज किया था पहला गाना, 5वीं क्लास से ही कर दी थी सिंगिंग की शुरुआत

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary: 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala Birth Anniversary: 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moose) की गोली मारकर हत्या कर दी थी गई थी. दिवंगत शुभदीप सिंह सिद्धू जो फैंस के बीच सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर थे. ये दुख की बात है कि सिद्धू का ये पहला जन्मदिन (Sidhu Moose Wala Birthday) है, जिसे सेलिब्रेट करने के बजाय उनके फैंस और फैमली गम में डूबे हैं. इसलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर सबकी आंखें नम है. सिद्धू ने अपनी गायिकी से न सिर्फ भारत बल्कि विदेश भी पहचान बनाई. उन्होंने अपना पहला गाना कनाडा में ही रिलीज किया था. मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उसकी जिंदगी और गायिकी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

सिद्धू मूसेवाला का जन्म आज ही के दिन यानी 11 जून को 1993 में मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था. सिद्धू मूसेवाला के पिता सरदार बलकौल सिंह जोकि पूर्व सेनाधिकारी हैं. उनकी मां चरन कौर गांव की सरपंच हैं. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मूसेवाला ने  गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी. मूसेवाला तुपक शकुर को अपना आदर्श मानते थे.   

5 वीं क्लास से शुरू की सिंगिग

सिद्धू मूसेवाला को गाने के प्रति प्यार बचपन के दिनों से ही था. स्कूल में भी वह कई प्रोग्राम में गाया करते थे. जब मूसेवाला पांचवी क्लास में थे, तभी से उन्हें हिप-हॉप म्यूजिक से प्यार हो गया. वो लुधियाना चले गए और हरविंदर बिट्टु से संगीत सीखने लगे. अपने परिवार के प्रति प्यार जाहिर करते हुए उन्होंने ‘डियर ममा’ और ‘बाबू’ जैसे गाने भी गाए. आज भले ही मूसेवाला अपने फैंस के बीच नहीं हैं. लेकिन उनके गानों के जरिए उनकी आवाज हमेशा सुनने को मिलेगी और उन्हें फैंस के दिलों में जिंदा रखेगी.

मर के भी जिंदा रहेंगे सिद्धू मूसेवाला

ये बात मूसेवाला ने खुद कही थी जोकि उनकी मौत के बाद सच हो गई. आज अपने गानों और टैटू के जरिए मूसेवाला फैंस के बीच जिंदा हैं. उन्होंने अपने एक गाने में कहा था, ‘गोली वज्जी ते सोची न मैं मुक्क जाऊंगा नीं मेरे यारां दी बाहां ते मेरे टैटू बनने’. इस पंजाबी गाने का मतलब है गोली लगी तो ये मत सोचना कि सिद्धू खत्म हो गया. मेरे दोस्तों की बाजुओं पर मेरे टैटू बनेंगे. ये लाइन 2019 में रिलीज हुए मूसेवाला के ‘गोली’ गाने का है. मूसेवाला की मौत के बाद उनके कई युवा फैंस ने मूसेवाला के नाम का टैटू बनवाकर उन्हें श्रद्धाजंली दी थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidhu Moosewala (ਮੂਸੇ ਆਲਾ) (@sidhu_moosewala)

इस सॉन्ग से मिली पहचान

2017 में रिलीज हुआ मूसेवाला का गाना 'So High' से उन्हें खूब पहचान मिली और इसके बाद उनका करियर ग्राफ आगे बढ़ता गया.  So High गाने के लिए मूसेवाला को ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवार्ड में बेस्ट लिरिसिस्ट के लिए अवार्ड भी मिला. इसके बाद मूसेवाला ने इस्सा जट, टोचन, सेल्फमेड. वार्निंग शॉट्स , फेमस और डॉलर जैसे कई गाने गाए. हालांकि मूसेवाला अपने कुछ गानों को लेकर विवादों में भी रहे. उनपर ऐसे आरोप भी लगे कि वो अपने गानों के जरिए ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidhu Moosewala (ਮੂਸੇ ਆਲਾ) (@sidhu_moosewala)

‘जी वैगन’ से कनाडा में छा गए थे मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला ग्रेजुएशन के बाद कनाडा चले गए थे और यहां उन्होंने अपना पहला गाना ‘G Wagon’ रिलीज किया. कनाडा में उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस भी दिया. अक्टूबर 2018 में सिद्धू मूसेवाला ने अपना डेब्यू एलबम PBX 1 रिलीज किया. पॉप म्यूजिक जॉनर के इस एलबम में हिप-हॉप का टच भी था. सिद्धू का ये गाना कनाडियन एलबम चार्ट में टॉप पर था.  

ये भी पढ़ें-

Sidhu Moosewala Murder: 'सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 6 शूटरों की हुई पहचान', दिल्ली पुलिस का बयान

Sidhu Moose Wala Murder: मुख्य साजिशकर्ता ने छोड़ा देश, दूसरा फरार, जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 127 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 8 बजे का कलेक्शन
अजय देवगन के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, एक्टर की टीम ने बताई ये सच्चाई
अजय के घर पर नहीं चला BMC का हथौड़ा, टीम ने बताई ये सच्चाई
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'
स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- 'मेरी गार्जियन एंजेल...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget