एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder: मुख्य साजिशकर्ता ने छोड़ा देश, दूसरा फरार, जानिए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बड़ा अपडेट

Sidhu Moose Wala Killed: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, पता चला है कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता देश छोड़ चुका है.

Sidhu Moose Wala Murder Big Update: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दावा किया था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder Case) का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है. खुफिया एजेंसियों को अब जानकारी मिली है कि बिश्नोई का भाई अनमोल (Anmol Bishnoi) देश से भाग गया है, वहीं बिश्नोई का भतीजा सचिन फरार है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला सचिन बिश्नोई के भी जल्द देश छोड़ने की उम्मीद है. 

खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक अनमोल पहले ही देश छोड़ चुका है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये दोनों पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के मुख्य कॉर्डिनेटर थे. सूत्रों ने कहा कि लॉजिस्टिक्स से लेकर पूरी साजिश रचने के लिए सचिन और अनमोल ने तैयारी की थी और इसके लिए रेकी की गई थी. लॉरेंस जानता था कि क्या होने वाला है, लेकिन केवल सचिन और अनमोल को ही पता था कि इसे कैसे अंजाम देना है? 

ऐसे सामने आया नाम

प्लान के मुताबिक सबकुछ होने के बाद अनमोल देश छोड़कर चला गया, वहीं सचिन के भी देश छोड़कर चले जाने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों ने बताया है कि इस घटना की जिम्मेदारी खुद सचिन ने ली थी, जबकि पंजाब पुलिस के गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ में अनमोल का नाम सामने आया था. सूत्रों ने ये भी बताया है कि अब तक 5 शूटर्स की पहचान हो चुकी है, वहीं पुलिस अभी जिसे गिरफ्तार किया है वह शूटर नहीं है. हालांकि वो किसी न किसी तरह साजिश में शामिल था. पुलिस ने बताया है कि अब तक तीन शूटर्स की शिनाख्त हो चुकी है, जिनमें से दो के घटना में शामिल होने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें- Aamir Liaquat Death: पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट और सांसद आमिर लियाकत की मौत 

महाकाल ने किया ये खुलासा

इस मामले में मुंबई और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में महाराष्ट्र के रहने वाले सौरभ महाकाल को गिरफ्तार किया गया था. महाकाल ने पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में बताया है कि गोली मारने में महाराष्ट्र के पुणे निवासी संतोष उर्फ ​​सोनू शामिल था, जबकि सोनीपत निवासी प्रियव्रत और मनजीत भी शूटिंग के दौरान मौजूद थे और उन्होंने फायरिंग की. दोनों की फुटेज घटना के पास लगे सीसीटीवी में मिली थी, जिसमें वो उसी बोलेरो में सवार थे, जहां से मूसेवाला का पीछा किया गया था.

फायरिंग में ये शामिल

पुलिस के पास पंजाब के तरनतारन निवासी मनप्रीत और जगरूप की दो और तस्वीरें भी हैं. माना जा रहा है कि वह भी फायरिंग में शामिल थे. पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब में गायकों से रंगदारी का रैकेट चला रहा था. वहीं, पिछले साल गोल्डी बराड़ ने भी अपनी ओर से मूसेवाला को फोन कर धमकाया था. मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस मान रही है कि बिश्नोई गैंग के निशाने पर कई और सिंगर भी हो सकते हैं. पुलिस के मुताबिक फेसबुक और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala Murder: गोल्डी बराड़ को रेड कॉर्नर नोटिस की रिक्वेस्ट पर पंजाब पुलिस और CBI आमने-सामने, क्या है पूरा विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget