एक्सप्लोरर

'शेरशाह' में शहीद विक्रम बत्रा का किरदार निभाएंगे सिद्धार्थ, कहा- पर्दे पर उनके शौर्य को दिखाना बड़ी जिम्मेदारी है

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कप्तान विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' में नजर आएंगे. कारगिल दिवस के मौके पर उन्होंने जवानों को एक खास संदेश दिया है.

भारत ने शुक्रवार को कारगिल विजय के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया. बेहतरीन मौका देख अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कप्तान विक्रम बत्रा को याद करते हुए कहा कि वह उनकी बायोपिक 'शेरशाह' में उनके किरदार के साथ पूरा न्याय कर शहीद के परिवार को खुश करना चाहते हैं.

कप्तान विक्रम बत्रा ने साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्र की रक्षा करते हुए अपनी जिंदगी को राष्ट्रसेवा में लगा दी. उनकी बहादुरी की वजह से उन्हें 'शेरशाह' कहा जाता था.

कारगिल युद्ध के इस नायक को उनके शहीद होने के बाद परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. सिद्धार्थ के लिए उनके किरदार को निभाना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि सिद्धार्थ को ऐसा लगता है कि उनके कंधे पर 'बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.'

सिद्धार्थ ने कहा, "पर्दे पर उनके शौर्य को दिखाना रोचक से कहीं अधिक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने हमारे वतन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, इसलिए मैं इस परियोजना को यूं ही नहीं ले सकता.''

उन्होंने कहा, ''मैं उनके माता-पिता और उनके भाई से मिला, वे भावनात्मक तौर पर उनसे काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा. व्यवसायिक पहलू के अलावा मुझे उम्मीद है कि हम एक ऐसी फिल्म बनाए जो मिस्टर बत्रा के शौर्य के साथ न्याय कर सके और आखिरकार जो उनके परिवार को खुश कर सके."

करण जौहर के धरमा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक विष्णुवर्धन हैं और इसकी कहानी संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन-दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की चेतावनी
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget