शिवसेना को रास नहीं आ रहा सोनू सूद का हेल्पिंग नेचर, संजय राउत ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने पर उठाए ये सवाल
एक्टर सोनू सूद के प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने का काम शिव सेना को रास नहीं आ रही है. इसे लेकर शिव सेना नेता संजय राउत ने सोनू सूद पर सवाल उठाए है और तंज के रूप में महात्मा सूद बोला है.

एक्टर सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद कर रहे हैं. इसके लिए हर कोई उनकी तारीफें कर रहा है. लेकिन शिव सेना ने एक्टर के इस काम पर सवाल उठाएं हैं. शिव सेना ने सोनू सूद पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनू सूद बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और मुबंई के सेलिब्रिटी मैनेजर बनेंगे. शिव से मुख पत्र सामना में शिव सेना नेता संजय राउत ने उन्हें तंज भरे लहजे में 'महात्मा' कहा है.
सामना में राउत ने सवाल उठाया है कि सोनू सूद कोरोना वायरल के चलते हुए लॉकडाउन में अचानक से सामने आए हैं. उन्होंने लिखा कि एक्टर ने लाखों प्रवासियों को उनके गृहराज्य भेजा और महाराष्ट्र के राज्यपाल उनके काम के लिए 'महात्मा सूद' कहते हैं. राउत ने कहा कि सरकार केंद्र और राज्य सरकार कुछ नहीं कर पा रही, जबकि लॉकडाउन के बीच सोनू सूद को बसें कहां से मिल जा रही हैं?
राउत ने उठाया ये सवाल
राउत फिर रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल उठाया है, उन्होंने लिखा कि अगर राज्य प्रवासी मजदूरों और कामगारों को राज्य में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है, तो ये लोग सब कहां जा रहे हैं? आपको बता दें कि सोनू सूद 31 मई को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से राज भवन में मिले थे. उन्होंने प्रवासी कामगारों के घर पहुंचाने के लिए मदद पर चर्चा की थी. कोशियारी ने सूद के प्रयासों की तारीफें की थी और उनकी पूरा समर्थन करने की बात कही थी.
राजनीति में नहीं जाएंगे सोनू सूद
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं की सोनू सूद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. लेकिन एक्टर ने इससे इनकार कर दिया है. गल्फ न्यूज को दिए बयान में उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में कोई भी रूचि नहीं है, हालांकि उन्हें कई राजनीतिक पार्टियों से ऐसे ऑफर आए थे. उन्होंने कहा कि वह एक्टिंग में ही काफी अच्छा काम कर रहे है और वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे.
VIDEO: सोनू सूद ने अब 200 इडली वेंडर्स को मुंबई से तमिलनाडु भेजा, महिलाओं ने उतारी आरती
Source: IOCL


























