एक्सप्लोरर

Shiataan Teaser : 'वो पूछेगा तुमसे, एक खेल है, खेलोगे?...' 'शैतान' का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज, माधवन की शैतानी चाल में फंसे अजय-ज्योतिका

Shiataan Teaser: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सुपरनेचुरल फिल्म 'शैतान' का रूह कंपा देने वाला टीजर आज रिलीज हो गया है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है.

Shiataan Teaser Out:  अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. अजय ने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वहीं अब एक्टर बडे पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचान की तैयारी कर रह हैं. साल 2024 में अजय की पांच फिल्में रिलीज होंगी. जिनमें पहली फिल्म 'शैतान' है. अजय की इस मोस्ट अवेटेज फिल्म का टीज़र फी गुरुवार 25 जनवरी यानी आज रिलीज़ कर दिया गया है.

‘शैतान’ का रौंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र रिलीज
अजय देवगन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स, पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ का टीज़र जारी किया. उन्होंने लिखा, ''वो पूछेगा तुमसे...एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना! शैतानटीज़र अभी जारी! 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों पर कब्ज़ा.”

टीज़र एक वॉयसओवर के साथ शुरू होता है, जिसमें सुनाई देता है, “कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बहरी है, पर सुनते सब मेरी है. काले से भी काला मैं, बहकावे का प्याला मैं. तंत्र से लेकर श्लोक का, मालिक हूं मैं नौ लोक का. ज़हर भी मैं, दावा भी मैं. चुपचाप सदियों से सब देखा, एक खामोश गवाह भी मैं. मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तमाम हूं. बनता, बिगड़ता, समेटता, मरोड़ता, लोग कहते हैं कि मैं किसी को नहीं छोड़ता. एक खेल है, खेलोगे? इस खेल का बस एक ही नियम है, मैं चाहे कुछ भी कहूं, मेरे बहकावे में मत आना.”

 

कब रिलीज होगी ‘शैतान’
टीज़र में शैतान के प्रतीकों और रूपांकनों के रोंगटे खड़े कर देने वाले विजुअल्स हैं. इसमें अजय देवगन और ज्योतिका के शॉट्स भी शामिल हैं जो डरे हुए दिख रहे हैं क्योंकि वे किसी का सामना कर रहे हैं. एक अन्य शॉट में आर माधवन की काफी डरावनी मुस्कान सिहरन पैदा कर देती है. इससे ये हिंट मिल रहा है कि फिल्म में माधवन 'शैतान' हो सकते हैं. यह फिल्म इसी साल 8 मार्च को रिलीज होगी.

‘शैतान’ की स्टार कास्ट क्या है
विकास बहल द्वारा निर्देशित सुपरनेचुरल फ़िल्म, रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांच देने का वादा करती है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ज्योतिखा और आर माधवन सहित कई शानदार कलाकारों ने काम किया है. फिलहाल इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि इस सुपरनेचुरल फिल्म से अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर फिर अपना जादू चलाने में कामयाब होते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: Fighter: खाड़ी देशों में बैन के बाद अब UAE में भी सस्पेंड हुई 'फाइटर'! ऋतिक-दीपिका की फिल्म की कमाई पर पड़ेगा जबरदस्त असर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget