एक्सप्लोरर

'मुझे अफोर्ड नहीं कर पाओगे’, बिजनेस वुमन को शहनाज गिल ने दिखाए तेवर, तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले - ‘तुम हो कौन’

Shehnaaz Gill Video:हमेशा लोगों के दिलों पर छाई रहने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल इस वक्त सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं. जानिए एक्ट्रेस ने आखिर ऐसा क्या कर दिया.

Shehnaaz Gill Viral Video: ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में 'पंजाब की कैटरीना कैफ' बनकर एंट्री लेने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों बॉलीवुड में अपनी धाक जमा रही हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. दरअसल इस वीडियो में शहनाज एक बिजनेस वुमन को तेवर दिखाती हुई नजर आ रही हैं. जानिए पूरा मामला क्या है...

शहनाज गिल ने महिला को दिखाए तेवर

दरअसल शहनाज गिल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी. जहां पर उन्होंने लोगों से कई सारी बातचीत की. इसी दौरान एक महिला स्टेज के पास आती है और शहनाज के साथ ब्रांड प्रमोशन करने की इच्छा जाहिर करती हैं. इसपर शहनाज गिल उस महिला को जवाब देती हैं कि, "आपके पास पैसे हैं?" उनकी बात सुनकर महिला बोलती हैं कि, " हां बिल्कुल अभी भी हैं.."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by punjabiyan di shan vakhri (@punjabi.masala1313)

किस कमेंट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं शहनाज?

फिर शहनाज वीडियो में आगे कहती हुई सुनाई देती हैं कि, "आप मुझे आसानी से अफोर्ड नहीं कर पाओगी.’ फिर एक्ट्रेस बोलती है कि, ' देखो उधर मेरा मैनेजर, आपको उससे बात करनी पड़ेगी.' वीडियो शहनाज बेहद ही मजाकिया अंदाज में महिला से ये बात कहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस का ये एटीट्यूड यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा और उन्होंने शहनाज को बुरी तरह ट्रोल कर दिया.  


मुझे अफोर्ड नहीं कर पाओगे’, बिजनेस वुमन को शहनाज गिल ने दिखाए तेवर, तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले - ‘तुम हो कौन’

लोगों ने लगाई शहनाज गिल की क्लास

शहनाज के इस वीडियो पर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा कि, ‘तुम हो कौन, ऐसा क्या कर दिया जो इतना घमंड है.’ दूसरे ने लिखा कि, ‘एटीट्यूड तो ऐसा दिखा रही हैं जैसे आलिया हो’, तीसरे ने लिखा कि, ‘बहुत गलत है, हमने इसे सिर चढ़ा लिया. अब देखो.’

इस फिल्म में नजर आएंगी शहनाज गिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल आखिरी बार फिल्म ‘थैक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थी. जिसमें वो भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई दी थी. वहीं अब एक्ट्रेस की ‘सब फर्स्ट क्लास’ जल्दी रिलीज होने वाली हैं. इस फिल्म में वो वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके अलावा उनके पास एक पंजाबी फिल्म भी पाइपलाइन में है.

ये भी पढ़ें -

ऑडीशन के लिए मंदिर से चुराए थे पैसे, 14 लोगों के साथ शेयर किया कमरा, आज करोड़ों का मालिक है ये एक्टर

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget