एक्सप्लोरर

सलमान खान फिर से बने मसीहा, गोविंदा-बॉबी देओल की तरह लगाएंगे इस एक्टर की भी नैया पार

Salman Khan Movie Sikandar: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में एक और एक्टर की एंट्री हो चुकी हैं. बॉबी देओल और गोविंदा के बाद सलमान एक और एक्टर की नैया पार लगाने वाले हैं.

Salman Khan Movie Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. टाइगर 3 के बाद अब सलमान खान फिल्म 'सिकंदरमें नजर आने वाले हैं. सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों शुरु कर दी थी. अब इस फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हो चुकी हैं.

सलान खान फिर से एक एक्टर के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं. पहले सलमान खान, गोविंदा और बॉबी देओल के लिए मसीहा बनकर उनकी डूबती नैया को पार लगा चुके हैं. जबकि अब एक और एक्टर के लिए सलमान इसी तरह की भूमिका में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि सिकंदर से अब कौन सा एक्टर जुड़ गया है.

सलमान की 'सिकंदर' से जुड़े शरमन जोशी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' में अब चर्चित एक्टर शरमन जोशी की एंट्री हो गई हैं. इसमें वे महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे. सिकंदर के जरिए सलमान और शरमन जोशी पहली बार साथ काम करते हुए नजर आने वाले हैं. शरमन ने कई फिल्मों में काम किया है. हालांकि उन्हें स्टार का दर्जा नहीं मिल पाया. अरसे से वे बड़ी फिल्म में देखने को नहीं मिले हैं. अब सिकंदर से जुड़ने के बाद उनके करियर को नई दिशा मिल सकती है.

गोविंदा-बॉबी की नैया भी पार लगा चुके हैं सलमान

शरमन से पहले सलमान खान, गोविंदा और बॉबी देओल जैसे स्टार्स का डूबता करियर भी संवार चुके हैं. बता दें कि गोविंदा के पास जब काम नहीं था तब उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म 'पार्टनर' में मौका दिया था. साल 2007 में आई ये फिल्म हिट रही थी. इसका डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था. वहीं सलमान ने बॉबी देओल को भी अपनी फिल्म 'रेस 3' में मौका दिया था. बॉबी भी तब काम की कमी से जूझ रहे थे. लेकिन इस फिल्म के बाद उनके करियर को एक नई दिशा मिली थी.

ईद 2025 पर रिलीज होगी 'सिकंदर'

सलमान खान की सिकंदर का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं. जबकि इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं. सलमान और एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म का हिस्सा साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं. बता दें कि 'सिकंदर' 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: TGIKS Season 2: क्या सैफ अली खान की बात नहीं मानते हैं उनके बच्चे? एक्टर बोले- उन्हें आमिर खान की बात सुननी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त भड़की आग उस वक्त का वीडियो आ गया सामने
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब में जिस वक्त लगी आग उस वक्त का लाइव वीडियो आया सामने
IPO Alert: Methodhub Software IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kolkata में आज एकसाथ 5 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, Dhirendra Shashtri -Ramdev होंगे शामिल
रुपया Vs dollar :Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान—जल्द दिखेगी recovery | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
इंडिगो संकट मामले को लेकर सरकार सख्त, DGCA ने CEO को भेजा शो-कॉज नोटिस, गठित हुई कमेटी
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
शादी के बंधन में बंधीं बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी, प्राइवेट सेरेमनी में रचाया ब्याह
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: सिंहाचलम मन्दिर पहुंचे विराट कोहली, POTS अवार्ड जीतकर लिया भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
कार के शीशे में सिर्फ इन लोगों है ब्लैक-फिल्म लगाने की छूट, जान लीजिए नियम और जुर्माने की रकम
Healthy Roti Options: गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
गेहूं-बाजरा या रागी... किस रोटी को खाने से क्या होता है? एक क्लिक में जानें सबकुछ
Embed widget