एक्सप्लोरर

मुंबई को जादुई बनाना चाहते हैं किंग खान, कहा- यहां के लोगों में धैर्य बहुत ज्यादा है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि मुंबई के लोगों को अपने लिए जादुई मुंबई बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि धैर्य से ज्यादा, मुंबई के लोगों के व्यक्तित्व में लचीलापन है.

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि मुंबई के लोगों को अपने लिए जादुई मुंबई बनाने की जरूरत है. अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को 'मुंबई 2.0' समारोह में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ आयोजित किया गया था. मुंबई के लोगों के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने मुंबई शहर और इसके लोगों के लचीलेपन और धैर्य की सराहना की. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि धैर्य से ज्यादा, मुंबई के लोगों के व्यक्तित्व में लचीलापन है. ज्यादातर अवसरों पर हमने यह देखा है चाहे बारिश हो, ट्रैफिक जाम या और कोई अड़चन, मुंबई हमेशा से लचीली रही है, मजबूत खड़ी रही है और पर कठिनाई का सामना प्यार, दया और हिम्मत से करती रही है." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसके अलावा एक और चीज जो हमें मुंबईवासियों में शामिल करने की जरूरत है वह है मुंबईवासियों के जादुई हिस्से को शमिल करना. हमारी मुंबई लचीली और सुंदर है लेकिन हमें जादुई मुंबई बनाने की आवश्यकता है." शाहरुख खान ने इस इवेंट की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं . इसके कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, शुक्रिया देवेंद्र फडणवीस मुझे मुंबई 2.0 में बुलाने और इसका हिस्सा बनाने के लिए. ये हमारा शहर है और हम इसके लिए वो सब करेंगे जो इसे सांस्कृतिक और क्रिएटिव लहजे से आगे बढ़े. आमची जादुई मुंबई.
जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे. फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget