एक्सप्लोरर

शाहिद कपूर ने शेयर किया बेटे का नाम, पत्नी मीरा ने किया है फाइनल

शाहिद कपूर ने ट्वीट करते हुए बेटे का नाम फैंस को बता दिया है साथ ही बधाईयां देने वाले सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है.

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक बार फिर से मम्मी-पापा बन गये हैं. बुद्धवार रात मीरा कपूर ने अपने बेटे को जन्म दिया. इसके बाद से फैंस शाहिद कपूर के बेटे की पहली तस्वीर और उनके नाम का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में शाहिद कपूर ने भी बिना देरी किए बेटे का नाम सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ साझा किया है. कुछ ही देर पहले शाहिद कपूर ने ट्वीट करते हुए बेटे का नाम फैंस को बता दिया है साथ ही बधाईयां देने वाले सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है.

छोटे भाई से मिलने पापा शाहिद कपूर के साथ हॉस्पिटल पहुंची मीशा कपूर, देखें तस्वीरें

शाहिद ने ट्वीट किया, "ज़ेन कपूर यहां है और अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारा परिवार पूरा हो चुका है. सभी की दुआओं और आशीर्वाद का शुक्रिया. हम बहुत खुश हैं. आप सभी को ढेर सारा प्यार." इससे पहले मीरा राजपूत ने 26 अगस्‍त 2016 को बेटी को जन्‍म दिया था जिसका नाम रखा गया था मीशा. मीशा का नाम मीरा राजपूत और शाह‍िद कपूर के नाम के पहले अक्षर से बना है.

बता दें कि शाहिद कपूर का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था जिसके सही होने के बाद शाहिद ने अपने फैंस के साथ बेटे का नाम शेयर किया है.

शाहिद-मीरा के दूसरे बच्चे से मिलने पहुंचे परिवार वाले, अस्पताल के बाहर से सामने आईं ऐसी तस्वीरें

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बेटे का नाम मीरा राजपूत ने तय किया है. पहले एक इंटरव्‍यू में भी मीरा ने ये बताया था कि इस बार बच्‍चे का नाम वो ही तय करेंगी क्‍योंकि बेटी का नाम शाहिद कपूर ने रखा था. बच्चे के जन्‍म के बाद से ही इंटरनेट पर नाम को लेकर कई सुझाव मिलने लगे थे. इंटरनेट यूजर्स ने कई नाम दिए थे जैसे- शामीर, शामी कपूर.

शाहिद कपूर ने शेयर किया बेटे का नाम, पत्नी मीरा ने किया है फाइनल

शाहिद कपूर मे 7 जुलाई 2015 को मीरा कपूर से दिल्ली में शादी की थी. शाहिद मीरा से 13 साल बड़े हैं. शादी के साल भर बाद ही बेटी मीशा का जन्म हो गया था. वहीं मीशा अभी दो साल की हैं और अपने छोटे भाई की बड़ी बहन भी बन गई हैं. प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद से मीरा काफी लाइमलाइट में थीं. अक्सर ही वो दोस्तों और शाहिद के साथ लंच और डिनर पर स्पॉट होती रहती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार
रणवीर सिंह की फिल्में हो रही थीं फ्लॉप, फिर अंबानी परिवार ने 'धुरंधर' पर लगाया दांव

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget