एक्सप्लोरर

Box Office: शाहिद की 'कबीर सिंह' ने चौथे हफ्ते में 'दंगल' और 'संजू' को भी छोड़ा पीछे, कमाई जान दंग रह जाएंगे

Kabir Singh Box Office collection: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' सिनेमाघरों में रोज़ नए नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म देश की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले ही शामिल हो चुकी है.

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर चौथे हफ्ते भी अपनी पकड़ मज़बूत रखे हुए है. फिल्म ने चौथे हफ्ते के वीकेंड पर ज़ोरदार कमाई की है. 'सुपर 30' की रिलीज़ के बावजूद फिल्म की कमाई पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है.

सिनेमा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे हफ्ते इसकी कमाई 78.78 करोड़ हुई, वहीं तीसरे हफ्ते भी इसने अपना दमदार बिज़नेस जारी रखा और 36.40 करोड़ रुपए कमा लिए. अब चौथे हफ्ते के वीकेंड पर 10.34 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. इस तरह फिल्म की कुल कमाई अब 259.94 करोड़ तक पहुंच गई है.

 

'कबीर सिंह' ने चौथे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 2.54 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 3.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 4.05 करोड़ रुपए की कमाई की. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक कबीर सिंह चौथे वीकेंड में कमाई करने के मामले में हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है. इससे पहले सिर्फ 'उरी: द सर्जिलक स्ट्राइक' और 'बाहुबली 2' है. 'उरी' ने चौथे वीकेंड पर 18.94 करोड़, जबकि 'बाहुबली 2' ने 18.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

चौथे वीकेंड की कमाई के मामले में 'कबीर सिंह' ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' को पछाड़ दिया है. 'दंगल' ने चौथे वीकेंड पर 10.24 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि 'संजू' ने चौथे वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'कबीर सिंह' उन्हीं के निर्देशन में बनी तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है. शाहिद की इस फिल्म को रिलीज़ के बाद से महिला विरोधी होने का तमगा मिला और इसकी जमकर आलोचना भी हुई. हालांकि निगेटिव प्रचार का फायदा फिल्म को जमकर मिलता नज़र आया है.

यहां देखें 'कबीर सिंह' का सुपरहिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 स्पेशल टीम का किया गठन
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
कभी रामलीला में सीता बनती थीं ‘मिर्जापुर’ की डिम्पी, याद आई बचपन की यादें
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर
'मिर्जापुर द मूवी' ने अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की 4th हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget