एक्सप्लोरर

शाहरुख खान का गल्फ देशों में भी जलवा! 'बाहुबली 2' को पछाड़ 'जवान' और 'पठान' ने बनाया ये रिकॉर्ड

Shah Rukh Khan Beats Prabhas In Gulf: शाहरुख खान की फिल्में 'पठान' और 'जवान' का जलवा गल्फ देशों में भी दिखा . गल्फ में दोनों फिल्मों ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है.

Shah Rukh Khan Beats Prabhas In Gulf: शाहरुख खान का स्टारडम किस हद तक है ये तो सभी जानते हैं. उनके फैंस सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं. यही वजह है कि किंग खान की फिल्में रिलीज होते ही देशे से लेकर विदेश तक में छा जाती है. गल्फ देशों में भी शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के किंग हैं और इस बात का खुलासा एक हालिया रिपोर्ट से हो गया है.

किंग खान ने कई सालों के ब्रेक के बाद साल 2023 में कमबैक किया है. पिछले साल उनकी बैक-टू-बैक 3 फिल्में रिलीज हुईं और तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर छा गईं. 'पठान' और 'जवान' का जलवा तो गल्फ देशों में भी दिखा जहां दोनों फिल्मों ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'बाहुबली 2' को मात दे दी.

Baahubali 2: The Conclusion (2017) - IMDb

गल्फ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की मानें तो 2017 में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने गल्फ देशों में कुल 86.12 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस धांसू कलेक्शन के साथ फिल्म गल्फ देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी. लेकिन शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' ने इससे भी ज्यादा कलेक्शन करके प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' को पछाड़ दिया है.

Jawan (2023)

'जवान' और 'पठान' से पिछड़ी 'बाहुबली 2'
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने गल्फ बॉक्स ऑफिस पर कुल 147.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली. दूसरे नंबर पर भी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रही जिसने कुल 118.61 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं 'बाहुबली 2' अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

शाहरुख खान का गल्फ देशों में भी जलवा! 'बाहुबली 2' को पछाड़ 'जवान' और 'पठान' ने बनाया ये रिकॉर्ड

टॉप 5 में शामिल सलमान खान और आमिर खान की फिल्म
गल्फ देशों में शानदार कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' चौथे नंबर पर और आमिर खान की 'दंगल' पांचवें नंबर पर जगह बनाए हुए है. 'बजरंगी भाईजान' का कलेक्शन जहां 78.85 करोड़ रुपए है तो वहीं 'दंगल' ने 73.52 करोड़ रुपए कमाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Auron Mei Kaha Dum Tha Trailer Out: अजय-तबू की रोमांटिक केमिस्ट्री ने छू लिया दिल, रिलीज हुआ 'औरों में कहां दम था' का शानदार ट्रेलर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
बर्थडे: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget