एक्सप्लोरर

Blind T20 WC : फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, शाहरुख ने कही यह खास बात...

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दृष्टिबाधित टी20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया.

भारत की इस शानदार जीत पर शाहरुख खान ने भी बधाई दी है. शाहरुख ने ट्वीट कर कहा, 'अभी सुना है कि भारत ने टी20 क्रिकेट विश्व कप जीत लिया है. मैच नहीं देख सका. कितना शानदार और प्रेरणादायी है यह. मैं आप लोगों से मिलकर गले लगाना चाहता हूं.'

आपको बता दें कि आज के मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बदर मुनीर के 57 रन की मदद से आठ विकेट पर 197 रन बनाये. भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की. 'मैन ऑफ द मैच' प्रकाश ने 99 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अजय कुमार रेड्डी ने रन आउट होने से पहले 43 रन बनाये.

इससे पहले 2012 में भी इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया था जिसमें भारत विजयी रहा था. इस जीत से भारतीय टीम ने पाकिस्तान से लीग चरण में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया. बदर मुनीर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 570 रन बनाये और उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया.

टूर्नामेंट में नौ में से आठ मैच जीतने वाली भारतीय टीम को प्रकाश और रेड्डी ने पहले विकेट के लिये 10.2 ओवर में 112 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दिलायी. रेड्डी के रन आउट होने के बाद केतन पटेल ने प्रकाश का अच्छा साथ दिया. उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 26 रन बनाये.

blindt20wc

इससे पहले पाकिस्तानी पारी मुनीर के इर्द गिर्द की घूमती रही. उनके अलावा मोहम्मद जमील ने 24 और आमिर शफाक ने 20 रन बनाये. भारत की तरफ से केतन पटेल और मोहम्मद जफर इकबाल ने दो-दो तथा अजय कुमार रेड्डी और सुनील ने एक एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget