एक्सप्लोरर

पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते को लेकर सारा अली ने कही बड़ी बात

महीने भर में सारा अली खान की दो फिल्में रिलीज हुई है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है और उनकी दूसरी रिलीज 'सिम्बा' भी हिट है.

नई दिल्ली: महीने भर में सारा अली खान की दो फिल्में रिलीज हुई है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है और उनकी दूसरी रिलीज 'सिम्बा' भी हिट है. देश भर में सारा अली खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो चुकी है. लेकिन, अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि न तो उनके पास 'स्टार' जैसा महसूस करने के लिए समय है और न उन्हें ऐसा लगता है कि भविष्य में वह कभी खुद को स्टार जैसा महसूस होने देंगी.

सारा ने आईएएनएस से खास बातचीत की. उन्हें जब बधाई देते हुए कहा गया कि ऐसा लगता है कि आप स्टार बन चुकी हैं तो उन्होंने कहा, "अरे कहां? मैं बस भागदौड़ करके अपने काम के बोझ को निपटाने की कोशिश कर रही हूं. मेरे पास स्टार जैसा महसूस करने के लिए समय नहीं है. मैं नहीं मानती कि मैं अभी स्टार बन पाई हूं. लेकिन, उम्मीद करती हूं किसी दिन ऐसा होगा. मुझे लगता है कि मैं कभी अपने आप को स्टार जैसा महसूस नहीं होने दूंगी, क्योंकि जैसे ही आप ऐसा महसूस करेंगे, अन्य लोग आपको अनुकूल व सकारात्मक परिप्रेक्ष्य में देखना बंद कर देंगे."

पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते को लेकर सारा अली ने कही बड़ी बात

सारा से जब पूछा गया कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर कहती हैं कि इतनी कम उम्र में वह आत्मविश्वास से भरपूर हैं, वह इतना आत्मविश्वास कहां से लाती हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह ईमानदार होने से आता है और यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं ऐसी बन सकती हूं. जो लोग अच्छे से झूठ बोल सकते हैं, उन्हें ऐसा करने दें. मैं ऐसा नहीं कर सकती. झूठ बोलते ही मेरी जुबान लड़खड़ाने लगती है. मेरे लिए सच्चा होना मुझे सूट करना है."

अभिनेत्री ने परिवार और मीडिया से मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैं "जो भी करूंगी परिवार वाले मुझे पसंद ही करेंगे क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन आलोचकों और दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह अभिभूत कर देने वाली है. मैं इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी."

पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते को लेकर सारा अली ने कही बड़ी बात

सारा से जब पूछा गया कि जो प्यार उन्हें मिल रहा है, क्या वह इसकी हकदार हैं तो उन्होंने कहा कि 80 फीसदी वह इसकी हकदार हैं. बाकी 20 फीसदी कहां से आ रहा है, वह नहीं जानतीं और यह चीज उन्हें आभारी और भावुक महसूस कराती है. उन्होंने कहा कि अभिनय में उन्हें कोई अनुभव नहीं था और बस ईमानदारी से काम किया और उनके लिए आगे बढ़ने का यही एकमात्र तरीका रहा.

सारा अली खान ने कहा कि माता-पिता की फिल्मों के सेट पर तो वह गई थीं लेकिन 'केदारनाथ' से उन्हें पहली बार फिल्म निर्माण की बारीकियों के बारे में जानने का मौका मिला.

पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते को लेकर सारा अली ने कही बड़ी बात

सारा शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं. तो, फिर उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी का रुख क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा कि उनके लिए शिक्षा नौकरी पाने का जरिया नहीं थी. शिक्षा ने उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर शख्सियत बनाया है. शिक्षा जीवन को अंतर्दृष्टि प्रदान करती है.

अभिनेत्री ने यह पूछे जाने पर कि ज्याादतर उनकी परवरिश मां ने किया, ऐसे में पिता के आसपास न होने की कमी क्या उन्होंने महसूस की तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक ही घर में नाखुश माता-पिता के रहने से अच्छा अलग-अलग घरों में खुश माता-पिता का रहना है. मेरी मां ने मुझे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होने दी. मेरे और मेरे भाई के पैदा होने पर मेरी मां ने कुछ और नहीं किया, हमारी परवरिश व देखभाल पर ही पूरा ध्यान दिया."

पापा सैफ अली खान और अमृता सिंह के रिश्ते को लेकर सारा अली ने कही बड़ी बात

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि तैमूर को उनके पिता सैफ बहुत ज्यादा प्यार करते हैं, ध्यान रखते हैं, जो उन्हें कभी नहीं मिला तो क्या वह जलन महसूस करती हैं, इस पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं. वह मेरा भाई है. जब मेरे पिता हमारे साथ रहते थे, तो मेरा पूरा तरह ख्याल रखते थे. जब वह चले गए, तो भी मेरा पूरा ख्याल रखते रहे."

सारा ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह पिता के साथ काम करने के लिए तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि अगर भगवान की इच्छा हुई तो हम जल्द ही साथ काम करेंगे, लेकिन स्क्रिप्ट अच्छी होनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget