एक्सप्लोरर

भाई इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' के ट्रेंड करने पर सारा अली खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'तुम धमाका करना कब बंद करोगे'

Nadaaniyan: इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म नादानियां नेटफ्लिक्स पर कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. जिसके बाद सारा ने पोस्ट शेयर किया है.

Sara Ali Khan Post: फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान का हौसला बढ़ा रही हैं. सारा के भाई ने रोमांटिक एंटरटेनर 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. 'केदारनाथ' की अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई से एक बहुत ही जरुरी सवाल पूछा.

सारा ने पूछा ये सवाल

अपनी इंस्टा स्टोरीज पर "नादानियां" के एक गाने की झलक डालते हुए सारा ने लिखा, "भाई तुम कब धमाका करना बंद करोगे. अभिनेत्री ने कहा, मेरे भाई का अलग स्वैग है. इससे पहले सारा ने मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान अपने भाई की फिल्म देखी और इब्राहिम के लिए एक इमोशनल नोट लिखा.


भाई इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' के ट्रेंड करने पर सारा अली खान ने किया रिएक्ट, कहा- 'तुम धमाका करना कब बंद करोगे

सारा ने लिखा, "मेरे प्यारे भाई, मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी और तुम्हारी सबसे बड़ी प्रशंसक रहूंगी. तुम हमेशा मेरे लिए एक स्टार थे और अब, भगवान की इच्छा से पूरी दुनिया तुम्हें चमकते, चमकते और धमाका करते हुए देखेगी. फिल्मों में आपका स्वागत है, यह तो बस शुरुआत है.

करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "वह दिन आ गया है. प्यार, दोस्ती और ढेर सारी 'नादानी' से भरी कहानी के दरवाजे खुल गए हैं! इसे देखें, महसूस करें और इसके साथ झूमें. नादानियां देखें, अभी, केवल नेटफ्लिक्स पर.

शौना गौतम द्वारा निर्देशित और धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस परियोजना में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे शानदार सहायक कलाकार शामिल हैं.

"नादानियां" पिया (खुशी कपूर) की यात्रा को बयां करती हैं. जिसमें वह अपने दोस्तों को बताती हैं कि उनका एक बॉयफ्रेंड है जो असल में फेक होता है. कहानी में इब्राहिम और खुशी कपूर के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है. फिल्म में परिवार, रिश्तों के साथ दोस्ती के बारे में कहानी है. फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ फैंस का कहना है कि फिल्म की कहानी कमजोर है तो कुछ फैंस का कहना है कि पहली फिल्म को देखते हुए इब्राहिम ने अच्छा काम किया है.

"नादानियां" का प्रीमियर 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर हुआ.

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन के बाद कौन संभालेगा 'कौन बनेगा करोड़पति' की गद्दी? हो गया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget