एक्सप्लोरर

शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन के बाद कौन संभालेगा 'कौन बनेगा करोड़पति' की गद्दी? हो गया खुलासा

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें हैं कि वे बहुत जल्द 'कौन बनेगा करोड़पति' से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि उनके बाद रिएलिटी शो को कौन होस्ट करेगा?

Kaun Banega Crorepati Next Host: अमिताभ बच्चन अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे. वे सालों से टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते आ रहे हैं. साल 2000 से ही वे शो की होस्ट सीट पर विराजमान हैं. हालांकि अब बिग बी इस जिम्मेदारी से आजाद होना चाहते हैं. अगर ऐसा होता है तो 'कौन बनेगा करोड़पति' की गद्दी कौन संभालेगा? 

मनी कंट्रोल के मुताबिक 82 साल के हो चुके अमिताभ बच्चन अपना वर्कलोड कम करने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं. बिग बी ने 'केबीसी 15' के दौरान ही सोनी टीवी को बता दिया था कि वे आखिरी बार शो को होस्ट कर रहे हैं. लेकिन सही होस्ट ना मिलने की वजह से बिग बी 'कौन बनेगा करोड़पति' का 16वां सीजन भी होस्ट करते दिख रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

अमिताभ बच्चन की जगह इस सुपरस्टार को देखना चाहते हैं दर्शक
अमिताभ बच्चन बतौर होस्ट 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर शायद आखिरी बार नजर आ रहे हैं. शो के नए होस्ट की तलाश शुरू हो चुकी है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक ऐड एजेंसी की एक हालिया स्टडी में 768 लोगों का एक सर्वे किया गया जिसमें 408 पुरुष और 360 महिलाएं शामिल रहीं. इस दौरान 'केबीसी' के अगले होस्ट के लिए शाहरुख खान सबसे बेस्ट चॉइस माने गए. बता दें कि शाहरुख खान पहले भी एक बार इस रिएलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं. उन्होंने 2007 में 'केबीसी सीजन 3' की मेजबानी की थी.

ऐश्वर्या राय भी हैं लोगों की पसंद
इस सर्वे में शाहरुख खान के बाद अगला नाम अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय का रहा. वहीं तीसरे नंबर पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रहे. हालांकि अमिताभ बच्चन के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' को कौन होस्ट करेगा, इसे लेकर कोई ऑफिशियल नाम सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: प्रोड्यूसर से तंग आकर सुसाइड करना चाहती थीं सुनंदा शर्मा, 'मम्मी नू पसंद' सिंगर ने लगाए गंभीर आरोप

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
'सिर्फ एकतरफा कहानी मत सुनो...', कुशाल टंडन पर लगे चीटिंग के आरोपों पर बहन टीना का फूटा गुस्सा
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया...', आकांक्षा चमोला के पिता का गौरव खन्ना पर आरोप!
'मेरी बेटी को मोरल और फाइनेंशियल सपोर्ट नहीं दे पाया...', आकांक्षा चमोला के पिता का गौरव खन्ना पर आरोप!
कैसे मिला नीतीश भलूनी को 'टप्पू' का रोल? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री को लेकर किया खुलासा
कैसे मिला नीतीश भलूनी को 'टप्पू' का रोल? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एंट्री को लेकर किया खुलासा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget