एक्सप्लोरर

कौन हैं कांतारा एक्ट्रेस Sapthami Gowda, जो अब बॉलीवुड में दिखाएंगी अपना जलवा? 'द वैक्सीन वॉर' में आएंगी नज़र

Sapthami Gowda Hindi Cinema Debut: सप्तमी गौड़ा ने कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' से वर्ल्ड लेवल पर पॉपुलैरिटी हासिल की है. ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म में सप्तमी फीमेल लीड रोल में छा गई थीं.

Sapthami Gowda Hindi Debut: इस समय साउथ फिल्मों का जबरदस्त बोलबाला है. साल 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'कांतारा (Kantara) ने खूब धूम मचाई थी. फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) को हिंदी सिनेमा से भी जमकर वाहवाही मिली थी. इस बीच अब 'कांतारा' की एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा के बॉलीवुड डेब्यू (Sapthami Gowda Bollywood Debut) की खबर सामने आई है. 

सप्तमी गौड़ा ने अपने शानदार अभिनय से पूरे भारत में खास पहचान बना ली है. 'कांतारा' में 'लेडी अफसर' के रोल में सप्तमी को दर्शकों ने पसंद किया है. एक तरफ 'कांतारा' ने भारत की ओर से ऑस्कर अवार्ड 2023 (Kantara Oscar 2023) की एंट्री के लिए क्वालिफाई किया है तो दूसरी ओर फिल्म की हीरोइन को बॉलीवुड से ऑफर मिल गया है. 

ये होगी 'कांतारा' एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म
करियर में सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए सप्तमी 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की टीम में शामिल हो गई हैं. सप्तमी विवक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर (The vaccine War)' में नजर आएंगी. 

कौन हैं सप्तमी गौड़ा? 
बेंगलुरु में जन्मी सप्तमी गौड़ा एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं. उनके पिता उमेश एसके डूडी और मां शांता मदैया हैं. सप्तमी के पिता असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर हैं. 

इंजीनियरिंग कर चुकी हैं सप्तमी
सप्तमी की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने बाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की है. उसके बाद बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सिविल इंजीनियरिंग की थी. 'कांतारा' की लीला एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ नेशनल लेवल की स्विमर भी हैं. 

फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हुईं सप्तमी
हिंदी सिनेमा में कदम रखते हुए सप्तमी ने इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है. एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, "मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश और उत्साहित हूं! इस अवसर के लिए @vivekagnihotri सर को धन्यवाद..." विवेक ने जवाब देने के लिए उनके पोस्ट को कोट-ट्वीट किया और लिखा, "सप्तमी का स्वागत है. #TheVaccineWar में आपकी भूमिका कई दिलों को छू जाएगी."

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, 'द वैक्सीन वॉर' इसी साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी समेत 11 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Bhola Shankar: चिरंजीवी की 'भोला शंकर' की ओटीटी रिलीज का हुआ एलान, इस प्लेटफॉर्म पर होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget