एक्सप्लोरर

Padmavat Dialogues: ट्रेलर और गानों से ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं फिल्म के ये डायलॉग्स

25 जनवरी को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के कुछ डायलॉग प्रोमो रिलीज किए गए हैं जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तारीफें बटोर रहे हैं.

नई दिल्ली: 25 जनवरी को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के कुछ डायलॉग प्रोमो रिलीज किए गए हैं जिन्हें फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इनमें न सिर्फ खिलजी दमदार आवाज के साथ गरजते सुनाई पड़ रहे हैं. बल्कि महारानी का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण और चित्तौड़ के राजा की किरदार निभा रहे शाहिद कपूर के वीरता से लबरेज बेहतरीन डायलॉग्स भी रिलीज किए गए हैं.

हाल ही में रिलीज किए गए इन प्रोमो में जहां रणवीर सिंह का जोश और जुनून साफ दिखाई दे रहा है वहीं दीपिका और शाहिद कपूर के डायलॉग्स में वीरता साफ झलक रही है. खिलजी की भूमिका में रणवीर के डायलॉग की बात करे तो वो बोलते हैं, ‘हम खिलजियों ने साथ मिलकर एक ख्वाब देखा था कि एक दिन हमारा परचम सारे जहां में फहराएगा.’

साथ ही शाहिद के डायलॉग्स भी कम काबिल-ए-तारीफ नहीं है. शाहिद कहते हैं, 'कह दीजिए अपने सुल्तान से उनकी तलवार से ज्यादा लोहा हम सूर्यवंशी मेवाड़ियों के सीने में है.' इसके साथ प्रोमो में रानी पद्मावती और राजा रतन सिंह का मिलन दिखाया जाता है. टीजर में घायल राजा रतन सिंह पूछते हैं कि आपका नाम क्या है, वहीं पद्ममिनी बताती हैं, ‘यहां का पत्ता-पत्ता हमारा नाम जानता है.’

फिल्म में दीपिका के डायलॉग की बात करें तो वो कहती है, ‘असुरों का विनाश करने देवी को भी गढ़ से उतरना पड़ा था. चित्तौड़ के आंगन में ऐसी लड़ाई होगी जो न किसी ने देखी होगी और न किसी ने सुनी होगी. वो लड़ाई हम क्षत्रानियां लड़ेंगी और यही अलाउद्दीन के जीवन की सबसे बड़ी हार होगी.’

 

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. शूटिंग की शुरूआत से ही इस फिल्म का विवादों से चोली दामन का साथ जुड़ गया था. हालांकि काफी विवादों और विरोध प्रदर्शन के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए थे जिन्हें मानते हुए फिल्म मेकर्स ने फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया था. साथ ही फिल्म का गाना 'घूमर' रिलीज किया गया था जिसमें दीपिका की कमर दिख रही थी, जिसे मेकर्स ने VFX की सहायता से ढक दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget