एक्सप्लोरर

Video: बिहार के गया में संजय दत्त ने पितरों का किया पिंडदान, सफेद कुर्ते में विधि-विधान से पूजा करते दिखे एक्टर

Sanjay Dutt Gaya Video: संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जो बिहार के गया का है. यहां पहुंचकर एक्टर ने अपने पितरों के लिए पिंडदान किया.

Sanjay Dutt Gaya Video: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में पहुंचे. जहां पहुंचकर एक्टर ने अपने पूर्वजों और पितरों का पिंडदान किया. हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में संजय दत्त पंडितों के साथ पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान और तर्पण कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए चार्टर्ड प्लेन से गया पहुंचे थे.

गया पहुंचकर संजय दत्त ने किया पिंडदान

संजय दत्त का ये वीडियो एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में संजय व्हाइट कुर्ता पायजामा पहने हुए पंडितों के साथ पूजा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार संजय दत्त ने गया में विष्णुपद के पास फाल्गु घाट, वट वृक्ष और देवघाट पर अपने पितरों के लिए पिंडदान किया है. एक्टर का ये वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर अब हर कोई एक्टर की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है.

दरअसल मान्यताओं के अनुसार बिहार के गया को पितरों की मुक्ति के लिए सबसे उचित स्थल माना गया है. कहा जाता है कि अगर यहां पूर्वजों और पितरों का पिंडदान किया जाए, तो उस व्यक्ति की आत्मा को सीधा मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए संजय दत्त भी अपने पिता और दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए वहां पिंडदान करने पहुंचे.

राम मंदिर को लेकर संजय दत्त ने कही ये बात

इस दौरान जब संजय दत्त मीडिया से रूबरू हुए तो उनसे राम मंदिर 'प्राणप्रतिष्ठा' समारोह और अयोध्या जाने के बारे में पूछा गया. इसका जवाब देते हुए संजय दत्त ने कहा कि,  "ये अच्छी बात है...मैं निश्चित रूप से वहां पर जाऊंगा..”

कैंसर की वजह से हुई थी नरगिस दत्त

बताते चलें कि सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 को हुआ था. वहीं संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का निधन कैंसर की वजह से 3 मई 1981 को हो गया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो करते हुए देखा गया था. बहुत जल्द एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. एक्टर ने मान्यता दत्त से तीसरी शादी की है. दोनों अब दो बच्चे शहरान और बेटी इकरा के पेरेंट्स हैं.

ये भी पढ़ें-

Ira-Nupur Pics: शादी के बाद पहली बार पति के साथ दिखीं आयरा ख़ान, टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आईं नूपुर की नई नवेली दुल्हन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों ने मोबाइल तोड़े, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार, 14 दिन की कस्टडी पर अड़ी पुलिस
लाइव: आरोपियों ने मोबाइल तोड़े, लॉरेंस गैंग से जुड़े तार, 14 दिन की कस्टडी पर अड़ी पुलिस
BREAKING: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार
ब्रेकिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार
हमले में घायल फैन का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं टाइगर श्रॉफ की मां, हुईं इमोशनल
हमले में घायल फैन का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं टाइगर श्रॉफ की मां, हुईं इमोशनल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget