एक्सप्लोरर

Exclusive: मुंबई ब्लास्ट का आरोपी होने के चलते संजय दत्त के US वीजा में पेंच, जा सकते हैं सिंगापुर

संजय दत्त लंग्स कैंसर से पीड़ित हैं और वो इसकी तीसरी स्टेज पर हैं. ऐसे में वो इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. संजय दत्त के अमेरिका जाने में एक पेंच सामने आ रहा है, असल में संजय के पास यूएस का वीजा नहीं है.

मुम्बई : मंगलवार को संजय दत्त को लंग्स कैंसर होने की जानकारी सामने आई. जिसके बाद से ही लगातार कहा जा रहा था कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं. लेकिन एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार संजय दत्त के पास यूएस का वीजा नहीं है और ऐसे में इलाज के लिए वहां जाना उनके लिए मुश्किल है. हालांकि जानकारी ये भी मिली है कि वो इलाज को लेकर वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

इस बीच एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि संजय दत्त इलाज के लिए अमेरिका के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए जा सकते हैं, मगर पेंच ये हैं कि संजय दत्त के पास अमेरिका का वीजा नहीं है और वे मुम्बई ब्लास्ट में दोषियों और सजायाफ्ता मुजरिमों शामिल हैं.

ऐसे में कोशिश की जा रही है मेडिकल ग्राउंड पर संजय दत्त को अमेरिका का वीजा मिल जाए. लेकिन अमेरिका के कड़े कानूनों को देखते हुए अगर उन्हें अमेरिका में इलाज कराने की अनुमति नहीं मिली तो वो इलाज के लिए सिंगापुर भी जा सकते हैं, जो उनके लिए एक दूसरा विकल्प होगा. हालांकि इसे लेकर परिवार ने कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन विकल्प के तौर पर सिंगापुर में इलाज कराये जाने की खबर एबीपी न्यूज़ को पता चली है.

दुबई से लौटीं मान्यता

संजय दत्त को फेफड़ों के कैंसर के एडवांस्ड स्टेज में पहुंचने की खबर लगते ही उनकी पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों के साथ एक विशेष विमान से दुबई से सीधे मुम्बई पहुंचे गयीं हैं. बता दें कि चिंता में डूबी मान्यता दत्त कल ही यानी मंगलवार को ही संजय दत्त के पास अपने घर आ गयीं. वे मार्च महीने से ही लॉकडाउन और कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते दुबई में ही फंसी थीं, लेकिन संजय दत्त के कैंसर की खबर से बुरी तरह से घबराईं मान्यता दत्त फौरन अपने दोनों बच्चों - इकरा और शाहरान से साथ फौरन मुम्बई लौट आयीं.

उल्लेखनीय है कि कैंसर के लिए अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध इसी मेमोरियल स्लोआन केटरिंग अस्पताल में उनकी मां नरगिस दत्त का भी 1980 में कैंसर का इलाज हुआ था, मगर 1981 में उन्होंने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दम तोड़ दिया था. संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा को भी कैंसर था और संजय दत्त से शादी के दो साल बाद कैंसर के चलते रिचा शर्मा की 1987 में मौत हो गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget