एक्सप्लोरर

भारत में शांति नहीं कहकर विवादों में फंसे संजय दत्त, आमिर खान ने कॉन्ट्रोवर्सी पर बोलने से किया इंकार

संजय दत्त ने हाल ही में शेखर सुमन के शो में कहा था कि उन्हें अब इंडिया में पहले जैसी पीस फील नहीं होती है. इसके बाद से वो विवादों में घिर गए. फिर उन्होंने वीडियो बनाकर सफाई भी दी.

एक्टर संजय दत्त विवादों में घिरे हुए हैं. संजय दत्त को शो 'शेखर टुनाइट' में देखा गया. ये एक पॉलिटिकल सटायर शो है. इस शो में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें इंडिया में पहले जैसी शांति महसूस नहीं हो रही. इसके बाद संजय दत्त काफी ट्रोल हुए. विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने सफाई भी दी. 

अब एक इवेंट में आमिर खान से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया.

आमिर खान से पूछा गया कि हाल ही में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें इंडिया में पीस फील नहीं होती. तो इस पर बहुत विवाद हुआ. ये सुनकर आमिर ने सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा सवाल नहीं. इसके बाद इवेंट खत्म हुआ और वो उठकर चले गए.

इवेंट में आमिर खान ने अपने ग्रे हेयर को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, 'कुछ समय पहले मैंने हेयरडाई बंद कर दिया. बहुत बोर हो रहा है.' इसके बाद इवेंट में मौजूद सुभाष घई ने कहा कि देखिए जब भी आप आमिर खान को नए गेटअप में देखें, तो फिर दो साल बाद आपको पता चलेगा कि ये किसी नए कैरेक्टर के लिए था. सुभाष घई की बात सुनकर आमिर मुस्कुराने लगते हैं.

संजय दत्त ने क्या कहा था?

संजय दत्त ने शो में मुन्ना भाई के अंदाज में कहा था, 'इस देश के लोग बहुत अच्छे और प्यारे हैं. देश में शांति होनी चाहिए. लेकिन मैं इस देश में पहले जैसी शांति फील नहीं कर पा रहा हूं. हम सभी का खुले दिल से स्वागत करते हैं. हम बहुत कुछ दिया है. मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो वाले दिन जल्द ही वापस आ जाए. शांति प्यार से बनती हैं और प्यार गांधीगिरी से आता है.' इसके अलावा संजय दत्त ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर भी तंज कसा.

विवाद बढ़ने पर संजय दत्त ने कहा,  'मैं ये साफ करना चाहता हूं कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है. मेरी टिप्पणियां एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था. इसके पीछे की भावना मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया.'

इसके बाद संजय दत्त ने वीडियो बनाकर भी सफाई दी. 

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून
दिल्ली में गुरु रंधावा का पहला सोलो लाइव कॉन्सर्ट, 3 साल बाद स्टेज पर करेंगे वापसी
दिल्ली में गुरु रंधावा का पहला सोलो लाइव कॉन्सर्ट, 3 साल बाद स्टेज पर करेंगे वापसी
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget