एक्सप्लोरर

जब एक्ट्रेस से छेड़छाड़ होने पर बचाव में उतरे थे संजय दत्त, अवतार देख गैंगस्टर समझ बैठे थे विदेशी

Sanjay Dutt Assumed As Gangster: संजय दत्त एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश में थे. इस दौरान विदेशियों ने एक एक्ट्रेस के साथ बद्तमीजी कर दी, जिसके बाद वहां कुछ ऐसा हुआ कि संजय को गैंगस्टर समझ लिया गया.

Sanjay Dutt Assumed As Gangster: बॉलीवुड में कई फिल्मों की शूटिंग विदेशों में हुई है और ऐसा कई दशकों पहले से होता आ रहा है. फिल्म की शूटिंग कहीं भी हो, कई बार सेट के किस्से बड़े मजेदार होते हैं. लेकिन कई बार कुछ ट्रैजिक भी हो जाता है और ऐसा ही कुछ संजय दत्त के साथ हुआ था. एक्टर एक फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश में थे और वहां कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें गैंगस्टर समझ लिया गया.

दरअसल उनकी फिल्म 'एंथनी कौन है' की शूटिंग बैंकॉक में हो रही थी और इसी दौरान दो विदेशियों ने फिल्म की एक्ट्रेस अनुषा डांडेकर के साथ छेड़छाड़ कर दी थी. इसे लेकर जब संजय दत्त विरोध पर उतरे तो विदेशी उन्हें गैंगस्टर समझ बैठे. इस बात का खुलासा एक्टर अरशद वारसी ने किया है जो खुद उस दौरान वहां मौजूद थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

क्या था पूरा मामला?
समदीश भाटिया के साथ बातचीत के दौरान अरशद वारसी ने कहा- 'हम बैंकॉक में एंथनी कौन है की शूटिंग कर रहे थे. दिन का काम खत्म करने के बाद हमने खाने के लिए बाहर जाने का फैसला किया. फिल्म में अनुषा दांडेकर भी हमारे साथ थीं. मैं आगे चल रहा था, संजू और हमारा दोस्त बिट्टू पीछे चल रहे थे. अनुषा आगे चल रही थीं तभी दो विदेशियों ने उनके बारे में कुछ गलत कमेंट किए.'

संजय दत्त को गैंगस्टर समझ बैठे थे विदेशी
अरशद वारसी ने बताया कि अनुषा पर कमेंट करने की वजह से वे और संजय दत्त उन विदेशियों से भिड़ गए थे. संजय दत्त की बॉडी बहुत अच्छी थी और हंगामा और संजय को मिल रही तवज्जो को देखकर विदेशियों को लगा कि वो कोई गैंगस्टर हैं. ऐसे में भीड़ ने 'बाबा, बाबा' चिल्लाना शुरू कर दिया और विदेशी अपनी सुरक्षा के डर से वहां से फरार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: पहले आउटसाइडर्स ने उठाए नेपोटिजम पर सवाल, अब तापसी पन्नू को पसंद आईं नेपो किड्स की ये आदतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget