एक्सप्लोरर

ट्रैफिक पुलिस के अवतार में दिखीं सामंथा, रणवीर सिंह की लगाई क्लास, वीडियो वायरल

Samantha-Ranveer Singh’s Ad Film : समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पहली बार एक साथ ऐड की शूटिंग की. दोनों का ये ऐड अब सामने आ गया है.

Samantha-Ranveer Singh’s Ad Film : साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) करण जौहर (Karan Johar) के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने 'रणवीर सिंह' (Ranveer Singh) के एनर्जी लेवल की काफी तारीफ की थी. वह रणवीर की एनर्जी से काफी प्रभावित थी. अब सामंथा और रणवीर ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है. दोनों ने एक साथ एड फिल्म (Ad Film) शूट की. इसमें सामंथा एक सख्त ट्रैफिक पुलिस के किरदार में दिखी थीं जबकि रणवीर ट्रैफिक निमयों को तोड़ने वाले बाइक राइडर की भूमिका में थे. दोनों की ये एड फिल्म अब रिलीज हो चुकी है. 

रणवीर सिंह से काफी प्रभावित हैं समांथा 

बता दें कॉफी विद करण में जब सामंथा से पूछा गया कि अगर वह 'बैचरेट' पार्टी रख रही हैं तो बॉलीवुड के दो कौन से एक्टर होंगे जिन्हें वह डांस करने के लिए हायर करेंगी. इस पर सामंथा ने कहा, रणवीर सिंह और रणवीर सिंह. इसके बाद जब करण ने दोबारा सामंथा से पूछा कि अक्षय कुमार के साथ उनका लव ट्राइएंगल कौन होगा? इस पर भी सामंथा ने रणवीर का ही नाम लिया. 

रणवीर का भी आया रिएक्शन 

सामंथा से इतनी तारीफ सुनकर रणवीर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया. रणवीर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान बताया कि उम्मीद है कि मैं भविष्य में उनके साथ एक पूरी फिल्म करूंगा क्योंकि वह बहुत अद्भुत, प्यारी और प्रतिभाशाली इंसान हैं. रणवीर ने आगे कहा कि ऐड फिल्म में सामंथा के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा. हमने बस एक ऐड फिल्म की है. ऐड फिल्म के दौरान हम पहली बार मिले थे. जहां सामंथा ने मुझसे कहा कि कल मैं कॉफी विद करण शूट कर रही हूं. 

इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही है सामंथा

बात करें सामंथा के वर्क फ्रंट की तो वह 'यशोदा' में नजर आएंगी. हाल में फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसके अलावा वह विजय देवरकोंडा के साथ 'ख़ुशी' और 'शाकुंतलम' में नजर आएंगी. 'अरेंजमेंट ऑफ लव' (Arrangements Of Love) के साथ सामंथा जल्द ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. इसमें सामंथा बाइसेक्सुअल डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगी. 

रोहित शेट्टी और करण जोहर की फिल्म में नजर आएंगे रणवीर 

वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो वह रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और करण जोहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे. हाल ही में रणवीर को नेटफ्लिक्स की फैबलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें-

ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर आलिया ने ली इतनी बड़ी फीस, अमिताभ बच्चन ने भी चार्ज किए करोड़ों

Brahmastra: रिलीज से पहले ही रणबीर-आलिया की फिल्म ने किया धमाल, एडवांस में बिकीं 1 लाख से ज्यादा टिकटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रचा इतिहास, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, रजनीकांत की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget