एक्सप्लोरर

'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब

एआर रहमान ने 'रामायण' के गानों पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है. रहमान ने 'रामायण' के लिए काम करने को सम्मान की बात बताया और साफ कहा कि उनके काम को पहले ही काफी परखा और जांच लिया जाता है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले कई चीजों को लेकर लगातार ट्रोल हो रही है. पहले फिल्म अपनी कास्ट और वीएफएक्स को लेकर ट्रोल हुई. जबकि बाद में इसके कॉस्ट्यूम की आलोचना की गई. वहीं फिल्म को अपने गानों और म्यूजिक को लेकर भी लोगों ने निशाने पर लिया. हाल ही में आए 'रावण तांडव' ट्रैक के बाद लोगों ने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को जमकर ट्रोल किया. अब ट्रोलिंग पर रहमान ने चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को जवाब दिया.

'रामायण' के गानों की ट्रोलिंग पर रहमान ने तोड़ी चुप्पी

रामायण के 'रावण तांडव' ट्रैक में संगीत को लेकर लोगों ने रहमान को निशाने पर लिया था. अब उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम चीजों को फिल्टर करते हैं, नए विचार लाते हैं, बार-बार सुधार करते हुए काफी काम करते हैं और फीडबैक देखने के लिए हमारे पास एनर्जी नहीं बचती है. हमारे काम को पहले ही काफी परखा और जांच लिया जाता है. मेरा बेटा मुझसे कहता है, 'कल उन्होंने ऐसा कहा था और अब वो माफी मांग रहे हैं...' मैं उससे कहता हूं कोई बात नहीं. मैंने ईमानदारी के साथ अपना काम किया और उम्मीद है कि लोग मेरे काम को पसंद करेंगे.'

'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता'

रहमान आगे कहते हैं, 'शुरुआती 10 सालों के बाद लोगों ने मुझसे कहा कि आपको वो ही करना चाहिए जो आप पहले 10 सालों में कर चुके हैं. लेकिन, मैं 'रॉकस्टार' या 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी पहले की सक्सेस के भरोसे नहीं बैठ सकता. आपको बहती हुई नदी बनना चाहिए न कि एक जगह रुकना चाहिए. रामायण के गाने पांच अलग-अलग भाषाओं में हैं. इस महागाथा के बारे में हर भारतीय जानता है. मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि मैंने रामायण के गानों पर काम किया और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के साथ इस जश्न का हिस्सा बना.'

'मंगल रंग' गाने को लेकर भी हो रही ट्रोलिंग

बता दें कि रावण तांडव के बाद फिल्म का एक और गाना 'मंगल रंग' भी रिलीज कर दिया है और इसे लेकर भी रहमान की ट्रोलिंग हो रही है. लोगों का कहना है कि रामायण में कव्वाली डाल दी है. हालांकि इस ट्रोलिंग पर अभी रहमान और मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget