एक्सप्लोरर

Ayesha Jhulka ने किया खुलासा, आधी रात को सेट पर बचा खाना लेकर निकल पड़ते थे सलमान...

Ayesha Jhulka On Salman Khan: आयशा जुल्‍का ने सलमान खान की फिल्‍म 'कुर्बान' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उस दौरान के अनुभव को साझा करते हुए उन्‍होंने सलमान के बारे में कई बातें बताई हैं.

Ayesha Jhulka Praised Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की दरियादिली से सभी वाकिफ हैं. नेक काम करने में वह हमेशा आगे रहते हैं. नब्‍बे के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा जुल्‍का (Ayesha Jhulka) ने सलमान की तारीफ करते हुए उन्‍हें एक बेहतरीन इंसान बताया है और उन दिनों को याद किया है, जब वे एक साथ काम किया करते थे. आयशा ने साल 1991 में सलमान स्‍टारर फिल्‍म ‘कुर्बान’ से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में पहला कदम रखा था. आयशा के मुताबिक, सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा था और वह उन्‍हें एक अच्‍छे इंसान लगे.

सलमान जरूरतमंदों की समय-समय पर मदद करते रहते हैं. उन्‍होंने साल 2007 में बीइंग ह्यूमन नाम से एक चैरिटेबल फाउंडेशन भी बनाया था, जो कि सक्रिय रूप से कार्यरत है. आयशा ने बताया कि वह बहुत पहले से नेक काम करते आ रहे हैं. उन्‍होंने सलमान के साथ काम करने का दौरान का अनुभव साझा किया.

ऐसे करते थे जरूरतमंदों की मदद 

आयशा ने बताया कि सेट पर जो भी खाना बच जाता था, वो सलमान पैक करते थे और किसी जरूरतमंद को खिलाने के लिए निकल पड़ते थे. मिड-डे से बातचीत में आयशा ने कहा, ‘’यह सच में बहुत अद्भुत था. मैं सलमान को बहुत पसंद करती हूं, क्‍योंकि वह एक बहुत अच्‍छे इंसान हैं. मुझे याद है उस वक्‍त जब भी हम शूट खत्‍म करते थे और अपने घर जा रहे होते थे, मैं उन्‍हें बचा हुआ खाना पैक करते देखती थी.’’

आयशा ने आगे कहा, ‘’सलमान किसी बेसहारे को ढूंढने के लिए पूरा प्रयास करते थे. यहां तक कि देर रात भी. जो रोड पर सो रहे होते थे. वे उठ जाते थे. जिनको खाने की बहुत जरूरत होती थी. सलमान अपनी कार से उतरते और खाना देते थे. मेरे ख्‍याल से वह एक बहुत प्‍यारे इंसान हैं और इसमें कोई शक नहीं कि एक ब्रिलियेंट एक्‍टर भी.’’  


Ayesha Jhulka ने किया खुलासा, आधी रात को सेट पर बचा खाना लेकर निकल पड़ते थे सलमान...

‘कुर्बान’ के बाद आयशा (Ayesha Jhulka) ने ‘खिलाड़ी’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी कई हिट फिल्‍में दीं. उन्‍होंने हाल ही में प्राइम वीडियो की सीरीज ‘हश हश’ से कमबैक किया है. वहीं सलमान (Salman Khan) की बात करें तो उनकी पिछली फिल्‍म ‘अंतिम’ साल 2021 में आई थी.

अब वह कई प्रोजेक्‍ट में बिजी हैं. ‘टाइगर 3’ में कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगे. वहीं ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करेंगे. वह तेलुगू फिल्‍म ‘गॉडफादर’ में भी कैमियो करते नजर आएंगे. शाहरुख खान की फिल्‍म ‘पठान’ में भी उनका स्‍पेशल एपियरेंस है.

यह भी पढ़ें:- 

Adipurush के टीजर पर करीना कपूर का आया ये जबरदस्‍त रिएक्‍शन, फिल्‍म में पति सैफ बने हैं रावण

Shraddha Das का ग्‍लैमरस अंदाज देख उड़े सभी के होश, बिग बॉस के स्‍टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की 'बंटवारा 1947'? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?
कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की 'बंटवारा 1947'? जानें- प्रीडिक्शन
कौन हैं 'अलायंस' की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी है खास कनेक्शन
कौन हैं 'अलायंस' की विनर मिनी माथुर? कैटरीना कैफ से भी है खास कनेक्शन
'धुरंधर' में हर चीज को असली दिखाने के लिए आदित्य धर ने पानी की तरह बहा दिए थे करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
'धुरंधर' की डिटेलिंग में आदित्य धर ने खर्च कर दिए थे करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
शर्मिला टैगोर ने नेहा धूपिया-अंगद बेदी को दिया अनमोल तोहफा, जब चिट्ठी खोलकर देखा तो छलके आंसू
शर्मिला टैगोर ने नेहा धूपिया-अंगद बेदी को दिया अनमोल तोहफा, जब चिट्ठी खोलकर देखा तो छलके आंसू

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget