एक्सप्लोरर

क्या अरबाज करेंगे 'दबंग-3' को डायरेक्ट? सलमान ने दिया ये बयान...

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके भाई अरबाज खान फिल्म 'दबंग-3' का निर्देशन नहीं करना चाहते और वे इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ़ लेंगे. सलमान और उनके भाई सोहेल खान आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार में व्यस्त हैं. सोहेल जहां सलमान को 'औजार', 'जय हो', 'हैलो ब्रदर', और 'प्यार किया तो डरना क्या' में निर्देशित कर चुके हैं, वहीं अरबाज ने उन्हें सिर्फ एक फिल्म 'दबंग-2' में निर्देशित किया है. सलमान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों में से अपने पसंदीदा निर्देशक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "अरबाज निर्देशन नहीं करना चाहते. मुझे लगता है कि सोहेल बेहतर निर्देशक हैं क्योंकि वह ज्यादा धैर्यवान हैं. सोहेल के साथ आप चीजों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन वैसी ही समान स्थितियों में अरबाज परेशान हो जाते हैं और उनका रक्तचाप घटने-बढ़ने लगता है." सलमान ने कहा, "हम 'दबंग-3' शुरू करने जा रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने (अरबाज) मुझसे कहा, 'बहुत अच्छा, लेकिन मैं इसे निर्देशित नहीं करूंगा. मैं केवल इसका निर्माण करूंगा'. इस पर मैंने कहा, 'बहुत अच्छा, हम इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ़ लेंगे'." सलमान ने अपनी फिल्मों के चयन को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि अगर स्क्रिप्ट सुनने के दौरान आप खुद को स्क्रिप्ट के किरदार के रूप में नहीं देख पा रहे, तो फिर कहानी चाहे जितनी भी अच्छी हो, आपको वह फिल्म नहीं करनी चाहिए.

बता दें कि मुंबई में आयोजित फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान आज सलमान खान ने एक सवाल पर कहा, 'जो जंग का आदेश देते हैं उनके हाथ में बंदूक थमा देनी चाहिए. ऐसा करेंगे तो उनके हाथ, पैर कांपने लगेंगे और जंग की जगह बातचीत शुरू हो जाएगी.'

यहां देखें VIDEO:

सलमान खान ने आगे कहा, 'जब भी जंग होती है तो दोनों तरफ के लोग मरते हैं. जवानों के मां-बाप और उनके परिवार को उनके बिना पूरी जिंदगी बितानी पड़ती है.'

उनका साथ देते हुए वहां मौजूद उनके भाई सोहेल खान ने भी कहा, 'आप किसी से भी पूछ लो तो कोई भी नहीं कहेगा कि जंग अच्छी बात है.'

सलमान खान के इस विवादास्पद बयान को उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार की मंशा के तौर पर देखा जा रहा है. इसी महीने 25 तारीख को ईंद के मौके पर सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' रिलीज हो रही है. ये फिल्म 1962 के भारत चीन की लड़ाई पर आधारित है.

फिल्म में सलमान खान लक्ष्मण सिंह बिष्ट की भूमिका में हैं और सोहेल खान उनके भाई बने हैं. जंग पर आधारित इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन भी देखने को मिलेगा.

इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

यहां देखें Tubelight का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बना डाले इतने बड़े 7 रिकॉर्ड्स
 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए ये 7 बड़े रिकॉर्ड्स
Ramayana Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? 3 बजे तक 81 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? 3 बजे तक 81 करोड़ के पार हुई कमाई
Ramayana Vs Adipurush BO Day 1: प्रभास की 'आदिपुरुष' को मात नहीं दे पाई 'रामायण', इतने करोड़ से पिछड़ी रणबीर की फिल्म 
प्रभास की 'आदिपुरुष' को मात नहीं दे पाई 'रामायण', इतने करोड़ से पिछड़ी रणबीर की फिल्म 
'रामायण' देख भावुक हुए अनुपम खेर, रणबीर की तारीफ में कही दिल छूने वाली बात
'रामायण' देख भावुक हुए अनुपम खेर, रणबीर की तारीफ में कही दिल छूने वाली बात

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड वीडियो
बसों का किराया बढ़ा तो बीजेपी ने शिवकुमार को बना दिया बच्चा, शेयर किया AI-जनरेटेड Video
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget