एक्सप्लोरर

ओम पुरी को याद कर भावुक हुए सलमान, कहा- उनकी वजह से नहीं देख पाता अपनी ही फिल्म का टीजर

नई दिल्ली : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर रिलीज को लेकर काफी गहमागहमी है. फैंस #TubelightTrailer के साथ जमकर ट्वीट कर रहे हैं. बता दें कि #TubelightTrailer ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.

मुंबई में ट्रेलर लॉन्च का इवेंट चल रहा है जिसमें डायरेक्टर कबीर खान, सोहेल खान और खुद सलमान खान पहुंचे हैं और फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की. इवेंट के दौरान सलमान खान ने हाल ही में दुनिया छोड़ चुकीं अभिनेत्री रीमा लागू, विनोद खन्ना और ओम पुरी के बारे में भी बात की. ओम पुरी के बारे में बात करते हुए सलमान खान बेहद भावुक नजर आएं. सलमान ने कहा, 'जब भी मैं टीजर और रेडियो सॉन्ग देखता हूं, मैं उन्हें देखता हूं और यह मुझे अंदर ही मार देता है. मैं टीजर और गाने को देखते वक्त एन्जॉय नहीं कर पाता हूं कि क्योंकि मैं उन्हें देखता हूं. एक समय वह हमारे साथ थे और अब वह नहीं हैं.' गौरतलब है कि 'ट्यूबलाइट' में ओम पुरी प्रमुख भूमिका में हैं.

सलमान ने आगे कहा , 'विनोद खन्ना शानदार व्यक्ति थे. वह हमारे हीरो थे. जब मैं रीवा में शूटिंग कर रहा था तब मुझे रीमा लागू जी की मृत्यु के बारे में जानकारी मिली. यह बेहद दुखद है कि मैंने पिछले तीन-चार महीने में सबसे करीबी लोगों को खोया है.' आपको याद दिला दें कि रीमा लागू ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी फिल्मों में सलमान खान की मां का किरदार निभाया था.

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब देखा गया. टीज़र में सलमान खान एक दब्बू किस्म के लड़के के किरदार में नजर आए जो बेहद सीधा और मासूम है. टीजर देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म में इमोशन की भरमार होने वाली है. आज रिलीज हो रहे ट्रेलर के बाद फिल्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बाहर आने की उम्मीद है.

सलमान खान और कबीर खान ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान और कबीर खान

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी 1962 में हुई भारत-चीन की लड़ाई के इर्द-गिर्द है. ‘ट्यूबलाइट’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस झू झू लीड रोल में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर सलमा खान और सलमान खान हैं.

इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले ही पूरी की है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ईद के मौके पर सिल्वर स्क्रिन पर रिलीज होगी.

यहां देखें ट्यूबलाइट का टीजर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget