एक्सप्लोरर
दिशा पाटनी ने 'भाईजान' की उम्र को लेकर की थी टिप्पणी, भड़के सलमान ने दिया ये जवाब
दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं. लेकिन इसके बाद शायद दिशा किसी और फिल्म में सलमान खान के साथ नजर नहीं आ पाएंगी. ऐसा खुद दिशा का कहना है.

दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं. लेकिन इसके बाद शायद दिशा किसी और फिल्म में सलमान खान के साथ नजर नहीं आ पाएंगी. ऐसा खुद दिशा का कहना है. दिशा ने हाल ही में एक बयान में कहा था 'अली सर ने इस रोल के बारे में बात करते हुए कहा था कि ये स्पेशल अपीयरेंस से ज्यादा है. मैंने भी उनकी बात सुनी और मुझे सलमान सर के साथ अपना रोल सुनकर वो पसंद आया. इसके बाद में फिल्म का हिस्सा बनी . सच कहूं तो मैं नहीं जानती थी कि मैं आगे कभी इस सलमान सर के साथ काम कर पाउंगी या नहीं.' इसके पीछे की वजह के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा, 'हमारी उम्र में बहुत फर्क है. भारत में मैंने ये रोल इसलिए एक्सेप्ट किया क्योंकि फिल्म के जिस हिस्से में मेरा रोल है सलमान सर के साथ उसमें वो 20-30 साल के युवक का रोल प्ले कर रहे हैं. वो बेहद अच्छे इंसान हैं और बहुत मेहनती भी.'
हालांकि दिशा पाटनी का ये जवाब सलमान खान को कुछ खास पसंद नहीं आया. उन्होंने दिशा के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा, वो कौन से एज गैप की बात कर रही हैं मैं 17 साल की लड़की के साथ भी काम कर रहा हूं. सलमान के इस बयान को आलिया भट्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें सलमान ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' साइन की थी. हालांकि आलिया भट्ट की उम्र 26 साल है और वो सलमान खान से 27 साल छोटी हैं.
और पढ़ें
























