एक्सप्लोरर

Race 3 Box Office Collection Day 6: कमाई के रेस में सबसे आगे निकले सलमान खान; 6 दिनों में आंकड़ा 142 करोड़ के पार

Race 3 Box Office Collection Day 6: इस फिल्म को ना तो अच्छा रिव्यू मिला है और ना ही रेटिंग लेकिन दर्शकों को मारधाड़ और एक्शन से भरपूर ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है.

नई दिल्ली: फिल्म 'रेस 3' कमाई के रेस में इतनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है कि उसका मुकाबला करना बाकी सितारों के लिए बहुत मुश्किल भरा होगा. सलमान खान स्टारर इस फिल्म को ना तो अच्छा रिव्यू मिला है और ना ही रेटिंग लेकिन दर्शकों को मारधाड़ और एक्शन से भरपूर ये फिल्म बहुत पसंद आ रही है. कमाई के आंकड़े तो यही कह रहे हैं. ये फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. इसके बाद अब कामकाजी दिनों में भी फिल्म को देखने लोग सिनेमाहॉल तक पहुंच रहे हैं. बुधवार को भी इस फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई और इस तरह 6 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 142 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड में काफी फायदा मिलने वाला है क्योंकि कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है.

'रेस 3' की धमाकेदार कमाई के बीच 'रेस 4' को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान

इस  कमाई से फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. हाल ही में बॉबी देओल ने फिल्म को मिली प्रतिक्रिया व इसके प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मैं मुस्कुराना भी बंद नहीं कर सकता. दर्शकों ने इसे बहुत सराहा है, मैं बहुत खुश हूं. सभी खुश हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है." अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि दर्शकों ने उनके काम को पसंद किया है, अगर फिल्म खराब है तो आलोचना प्रभावित करती है.

Race 3 Box Office Collection Day 6: कमाई के रेस में सबसे आगे निकले सलमान खान; 6 दिनों में आंकड़ा 142 करोड़ के पार

तीन दिन में ही तोड़ा 'रेस' सीरिज की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड

'रेस' और 'रेस 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 'रेस' सीरिज की ये तीसरी फिल्म है. तीन दिनों में ही इसने पिछली दोनों फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा कमा लिए.
  • 'रेस' सीरिज की शुरुआत 2008 में हुई. 'रेस' में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, बिपाशा बासु, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी नजर आए. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस  पर 61 करोड़ की कमाई की थी.
  • 'रेस 2' में सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अमीषा पटेल और अनिल कपूर नजर आए. इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 94 करोड़ (Gross 127 करोड़) की कमाई की.

बता दें कि 'रेस 3' की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं. इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है. 'रेस 3' का बजट 150 करोड़ है. जिस रफ्तार में ये फिल्म कमाई कर रही है उससे तो यही लगता है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा.

आखिर 'रेस 3' में कहां मात खा गए सलमान खान, जानें पिछली फिल्मों में क्या था खास Race 3: देखिए कैसे शूट हुआ जैकलीन और डेजी शाह का स्टंट सीन, सलमान को मारी किक इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. टिप्स इंटरटेनमेंट और सलमान खान फिल्मस ने इसे प्रोड्यूस किया है. बता दें कि इस फिल्म को समीक्षकों ने रेस सीरिज की पिछली फिल्मों की तुलना में खराब बताया है. इसे अच्छी रेटिंग भी नहीं मिली है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 1.5 स्टार देते हुए लिखा है, ''अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो भी आपने उनसे ऐसी फिल्म को उम्मीद तो बिल्कुल भी नहीं की होगी. लेकिन अगर आप 'रेस' सीरिज के फैन हैं तो इसे देखकर आप टॉर्चर होने जैसा महसूस करेंगे. आप हर सीन में 'रेस के पुराने खिलाड़ी' सैफ अली खान को मिस करेंगे. इस फिल्म में जैकलीन एक सीन में कहती हैं, 'इतने झटके, आखिर ये कब खत्म होगा.' फिल्म देखते समय आपको भी यही लगता है कि आखिर ये कब खत्म होगा.'' पढ़ें रिव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget