एक्सप्लोरर

Salman Khan House Firing: कितने लाख में ली थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग की सुपारी? एडवांस को लेकर भी बड़ा खुलासा

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर के बाहर रविवार को फायरिंग हुई थी. शूटर्स ने घटना को अंजाम देने से पहले एक्टर के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी.

Salman Khan House Firing: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग वाले मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता पुलिस हिरासत में हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार में जाकर दोनों आरोपियों के परिवार का बयान भी दर्ज किया है. अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपियों को सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए लाखों रुपये ऑफर हुए थे. 

एडवांस दिए गए थए 1 लाख रुपये

NDTV की खबर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर पाल और उसके साथी विक्की गुप्ता दोनों को कथित तौर पर शूटिंग को अंजाम देने के लिए ₹4 लाख की पेशकश की गई थी. इसमें ₹ 1 लाख का एडवांस दे दिया गया था. दोनों को काम पूरा होने के बाद और बाकी बचे पैसे देने का वादा किया गया था.

सलमान के घर के बाहर तीन बार की थी रेकी

मालूम हो कि आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले में माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया. जांच से पता चला कि उन्होंने पैसे के लिए फायरिंग की थी.  उन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने से पहले एक्टर के घर के आसपास तीन बार रेकी की थी. पुलिस को ईद के दिन भी इनके वहां होने का शक है.

वहीं गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विक्की गुप्ता और सागर पाल को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमान खान के घर पर गोली चलाने का काम सौंपा था.

Salman Khan House Firing: कितने लाख में ली थी सलमान के घर के बाहर फायरिंग की सुपारी? एडवांस को लेकर भी बड़ा खुलासा

बता दें कि रविवार को दो शख्स बाइक पर आए थे और सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करके भाग गए थे. उन्होंने 5 राउंड फायरिंग की थी. इस घटना के बाद से सलमान खान की फैमिली शॉक्ड में है. सलमान के भाई अरबाज खान ने स्टेटमेंट रिलीज करके कहा था कि ये परेशान करने वाली घटना है. हम सदमे में हैं.

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सलमान खान से उनके घर पर मुलाकात की थी. इस दौरान सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान भी थे. 

ये भी पढ़ें- एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुना रही मुमताज-जीनत और सायरा, जानें - क्यों भिड़ बैठी हैं तीनों दिग्गज अभिनेत्रियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget