एक्सप्लोरर

एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुना रही मुमताज-जीनत और सायरा, जानें - क्यों भिड़ बैठी हैं तीनों दिग्गज अभिनेत्रियां

Zeenat-Mumtaz-Saira: हाल ही में जीनत अमान ने युवाओं को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी थी. वहीं इस मुद्दे को लेकर जीनत, मुमताज और सायरा बानो में जंग शुरू हो गई है.

Zeenat-Mumtaz-Saira On live In Relationship: जीनत अमान, सायरा बानों और मुमताज बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. तीनों ने ही अपनी दमदार अदाकारी से दर्शको के दिलों में जगह बनाई. हालांकि ये तीनों दिग्गज अभिनेत्रियां एक मुद्दे को लेकर भिड़ बैठी हैं और एक दूसरे को की आलोचना भी कर रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर तीनों के बीच क्यों विवाद हुआ है.

जीनत अमान ने लिव इन में रहने की वकालत की थी
दरअसल हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी और लिव-इन रिलेशनशिप की वकालत की थी. ज़ीनत ने अपनी पोस्ट में मेंशन किया था कि वह "दृढ़ता से" सिफारिश करती है कि शादी करने से पहले एक जोड़े को एक साथ रहना चाहिए, और बताया था कि उन्होंने अपने बेटों को भी यही सलाह दी थी, जो लिव-इन रिलेशनशिप में हैं या थे. एक्ट्रेस ने लिखा था. "इन शॉर्ट - क्या आप वास्तव में कम्पैटिबल हैं? मैं जानती हूं कि भारतीय समाज में 'लिव इन को पाप' मानते हैं, लेकिन फिर भी, समाज तो कईं चीजों को लेकर सख्त होता है! लोग क्या कहेंगे?”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

जीनत की लिव इन में रहने की सलाह पर भड़कीं मुमताज
हालांकि दिगग्ज अभिनेत्री मुमताज को जीनत की ये बात पसंद नहीं आई उन्होंने इसका तीखा खंडन किया और उनके विचारों को भी अस्वीकार कर दिया. दरअसल जूम चैनल को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने कहा कि मैं जीनत की इस बात से सहमत नहीं हूं. उन्होंने ज़ीनत अमान को "केयरफुल" रहने के लिए कहा और सुझाव दिया कि वह "कूल आंटी" बनने की कोशिश कर रही हैं. मुमताज ने कहा, "वह अचानक सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी पॉपुलैरिटी में आ गई हैं और मैं एक कूल आंटी की तरह दिखने को लेकर उनके उत्साह को समझ सकती हूं."

लेकिन हमारे नैतिक मूल्यों के विपरीत सलाह देना आपके फॉलोअर्स को बढ़ाने का समाधान नहीं है. आप ज़ीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर,  वह मजहर खान से शादी करने से पहले उन्हें कई सालों से जानती थीं. उनकी शादी एक लिविंग हेल थी. वह रिश्तों पर सलाह देने वाली आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए.

मुमताज के कमेंट पर जीनत ने भी दिया रिएक्शन
इसके बाद 72 साल की ईनत अमान ने भी मुमताज के कमेंट पर रिएक्शन दिया और मेंशन किया कैसे हर कोई अपनी राय रखने का हकदार है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "मैं कभी भी दूसरों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने या अपने सहयोगियों को अपमानित करने वालों में से नहीं रही हूं और मैं अब इसकी शुरुआत भी नहीं करने जा रही हूं." बता दें कि जीनत अमान ने 1978 में अभिनेता संजय खान से शादी की, लेकिन एक साल बाद उनकी शादी टूट गई थी. बाद में उन्होंने 1985 में अभिनेता मजहर खान से शादी की और उनसे उनके दो बेटे हुए. हालांकि मजहर से शादी जीनत के लिए काफी दर्दभरी रही थी. 

जीनत-मुमताज के विवाद में सायरा बानो की भी हुई एंट्री
वहीं इस मामले में सायरा बानों की भी एंट्री हो गई. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि जीनत क्या कह रही हैं और मुमताज का क्या कहना है. ये उनकी पर्सनल लड़ाई है. हालांकि हमारे जमाने में ये चलन नहीं था और शादी से पहले एक साथ रहना सही नहीं है. यानी सायरा बानों भी लिव इन रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं हैं.  

फिलहाल इन तीनों दिग्गज अभिनेत्रियों के लिव इन के मुद्दे पर हुए विवाद ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान फायरिंग मामले के बाद SRK की भी बढ़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी के साथ स्पॉट हुए किंग खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा एक्शन, FWICE को भेजा लीगल नोटिस
'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा एक्शन, FWICE को भेजा लीगल नोटिस
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
14 साल की उम्र तक पिता धर्मेंद्र के बगल में सोते थे बॉबी देओल, एक्टर बोले- 'शादी के बाद भी मेरी बीवी और मैं बहस करते...'
14 साल की उम्र तक पिता धर्मेंद्र के बगल में सोते थे बॉबी देओल, एक्टर ने खुद किया खुलासा
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज
बला की हसीन हैं 'पेड्डी' एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, कातिल अदाओं से फैंस को कर देती हैं घायल, देखें फोटोज

वीडियोज

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
रूस से तेल की खरीद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले - 'तेल तब लेंगे, जब 'अब्बाजान' परमिशन देंगे'
Delhi News: हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
हौज खास में बदबूदार पानी से लोग बीमार, दिल्ली जल बोर्ड के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12-सदस्यीय टीम घोषित, 2 नए खिलाड़ी शामिल
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
10 सालों से एक्टिंग छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं मनोज बाजपेयी, बोले- 'मैंने बहुत सी चीजें खो दीं'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
रूसी तेल पर अमेरिका ने फिर की हरकत तो भारत को आया गुस्सा, दिया दो टूक जवाब- 'इंडिया तय करेगा...'
UGC Scholarship 2026: मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
मास्टर्स के लिए छात्रों को मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप का उठा सकते हैं लाभ?
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
कम पानी और नाममात्र खर्च में होगी बंपर सिंचाई, सिंचाई की इस तकनीक पर सरकार दे रही भारी सब्सिडी
Embed widget