एक्सप्लोरर

Salman Khan से जुड़े अजीबोगरीब किस्सों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, ऐसे-ऐसे कामों का था शौक

Salman khan Trivia: सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ दरियादिली के लिए काफी जाने जाते हैं. लेकिन दबंग खान से जुड़े कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

Salman khan Biography: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. अपनी फिल्मों में धुआंधार एक्शन के लिए मशहूर सल्लू कई अलग अलग तरह के शौक रखते हैं. फिर चाहे वह बॉडी बनाने का शौक हो या फिर सड़क पर साइकिल चलाने की आदत. सलमान खान बचपन से ही ऐसे कामों को पसंद करते आएं हैं, जिनको करने में उनको बड़ा ही मजा आता है. इस बीच हम इस लेख के जरिए आपको बताने जा रहे हैं दबंग खान के कुछ ऐसे शौक के बारें में, जिन्हें जानकर आप हैरान भी होंगे और अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाएंगे. 

बगीचों से आम चुराकर खाते थे सलमान 

कई मौके पर सलमान खान के पिताजी सलीम खान (Saleem Khan) ने यह खुलासा किया कि बचपन में उनके तीनों बेटों में से सबसे ज्यादा शरारती और कोई नहीं सलमान हुआ करते थे. दरअसल बचपन में जब सलमान ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़ाई किया करते थे. स्कूल की गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए जब भी सल्लू इंदौर जाते तो उस दौरान वह साइकिल की सवारी किया करते थे. इसी साइकिल के माध्यम से वह दूर-दूर जाकर बगीचों में अपने दोस्तों के साथ आम तोड़कर खाते थे. दोस्तो के साथ मिलकर अक्सर दबंग खान बाग-बगीचों से जामुन और आम चुराया करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कुएं में ऐसे सीखी स्विमिंग

मौजूदा समय में हर कोई जानता है कि सलमान खान ने स्विमिंग के मामले में महारथ हासिल किया हुआ है. जिसका जिक्र कई मौकों पर खुद सलमान ने किया है. लेकिन बचपन में सलमान पानी में तैरने से काफी डरते थे, ऐसे में एक दिन सलमान खान की बड़ी अम्मी ने उनका डर खत्म करने के लिए एक रस्सी की मदद से उनको पड़ोस के कुएं में धकेल दिया. इसके बाद ही सलमान का पानी में डूबने का डर समाप्त हो गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

स्कूटर और बैलगाड़ी चलाने का था शौक

जवानी के समय में जब सलमान खान कॉलेज में हुआ करते थे तब उन्हें बड़ी ही अजीब किस्म का शौक था. जहां एक तरफ लोग बाइक के जरिए कॉलेज जाया करते थे. तो वहीं हमारे सल्लू भाई स्कूटर के माध्यम से कॉलेज जाया करते थे. इसके अलावा कई मौकों पर सलमान गांवों में घूमने के दौरान बैलगाड़ी चलाने का भी लुत्फ उठाते थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बाइक स्टंट के चक्कर में तुड़वा लिया था हाथ

आमतौर पर बाइक के शौकिन लोग साफ सुथरी सड़क पर बाइक चलाया करते हैं. लेकिन सलमान खान को तो वैसे भी सबसे हटकर काम करने की आदत है. इसी आधार पर पुराने समय में सलमान खान उबड़-खाबड़ रोड पर बाइक और जीप के जरिए स्टंट किया करते थे. ऐसे में एक बार बाइक से करतब दिखाने के चक्कर में सलमान खान अपना हाथ भी तुड़वा चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें पापा सलीम की भारी डांट का सामना करना पड़ा था.

Sara Ali Khan: कुछ ऐसा था सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिएक्शन जब बेटी सारा न कहा था, 'मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं'

Runway 34: रेंटल प्लान के साथ प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे Ajay Degn की रनवे 34, जानें कितना खर्चा करना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget