एक्सप्लोरर

'वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

सलमान खान एडवांस में ईद की तारीख अपनी फिल्म के लिए बुक करके रखते है. इस बार उनकी फिल्म 'रेस 3' रिलीज होने वाली है. ऐसे में जानिए सलमान खान की अबतक ईद पर रिलीज हुई सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स...

नई दिल्ली: सलमान खान के फैंस हर साल ईद पर उनकी रिलीज होने वाली फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. सलमान का भी रिकॉर्ड है कि वो ईद पर दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास एक्सपेरिमेंट जरुर करते हैं. इस बार सलमान खान ईद पर फैंस के लिए जबरदस्त एक्शन से लबरेज 'रेस 3' ला रहे हैं. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सलमान खान की पिछली ऐसी फिल्मों की पूरी जानकारी और रिकॉर्ड जो ईद पर रिलीज हुई हैं. ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों को सलमान खान के फैंस भाईजान की ओर से ईदी मानते हैं. ऐसे में सलमान खान भी उनका पूरा ख्याल रखते हैं और एडवांस में ईद की तारीख को अपनी फिल्म के लिए बुक कर देते हैं. इस बार रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'रेस 3' के कई सारे पोस्टर्स, गाने और ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं. इन्हें देखने के बाद साफ है कि फिल्म में हाई लेवल का एक्शन और रोमांच होने वाला है.

इस फिल्म को देखने से पहले जान लीजिए सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई पिछली सभी फिल्मों की पूरी जानकारी और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन.

1. 'ट्यूब्लाइट': 27 जून 2017 में ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूब्लाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाने में तो कामयाब नहीं हो पाई थी. लेकिन 135 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 119.26 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 211.14 करोड़ का कुल कारोबार किया था. ये फिल्म सलमान खान की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है. खुद सलमान को यकीन नहीं हुआ कि ये फिल्म बजट का पैसा भी नहीं वसूल पाई. हालात ऐसे थे कि घाटा उठाने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को सलमान ने पैसे लौटाए थे. इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म मे सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान और दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म को 5550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

2. 'सुल्तान': 6 जुलाई 2016 में ईद पर आई सलमान खान की 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. ये फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जाती है. महज 80 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300.45 करोड़ की कमाई की थी. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कुल कलेक्शन 589.25 करोड़ (Gross) है. इसके साथ ही फिल्म ने कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए थे. इस फिल्म मे सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा, रणदीप हूड्डा और अमित सध में अहम रोल निभाए थे. फिल्म को जबरदस्त रेटिंग और रीव्यूज मिले थे. इसके साथ ही क्रीटिक्स ने भी फिल्म की काफी तारीफें की थीं.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

3. 'बजरंगी भाईजान': 17 जुलाई 2015 को ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म को देश भर में काफी पसंद किया गया था. फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया था. सलमान खान की इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 320.34 करोड़ की थी. वहीं इस फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी कमाई की थी. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 977.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी. ये फिल्म सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है. बता दे कि 2 मार्च 2018 में सलमान खान की इस फिल्म को चीन में भी रिलीज किया गया था. चीन में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

4. 'किक': साल 2014 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'किक' 25 जुलाई पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने लीड रोल निभाया था. फिल्म को साजिद नाडियावाल ने डायरेक्ट और प्रोड्यूज किया था. 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 231.85 करोड़ की कमाई की थी. वहींं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 377 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था. फिल्म के गानो को देश भर में काफी पसंद किया गया था. 'जुम्मे की रात', 'हैंगोवर' और 'मैनू यार ना मिले' जैसे गाने आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

5. 'एक था टाइगर': 2012 ईद पर 15 अगस्त को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' सलमना खान की हिट फिल्मों में शामिल है. फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ ने लीड रोल निभाया था. ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि दिसंबर 2017 में इस फिल्म का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' रिलीज किया गया. 'एक था टाइगर' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. महज 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 198.78 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 310 करोड़ की कमाई की थी.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

6. 'बॉडीगार्ड': 31 अगस्त 2011 तो ईद के मौके रक रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' को सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया था. दिसचस्प बात ये हैं कि इस फिल्म को उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था. इसके साथ ही सलमान खान के पिता सलीन खान ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया था. जैसा की टाइटल से साफ है कि ये फिल्म बॉडीगार्ड पर आधारित है. फिल्म में सलमान खान मे बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, आदित्य पंचोली, चेतन हंसराज, राज बब्बर, हेजल कीच जैसे सितारों मे लीड रोल निभाया था. महज 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 148.86  करोड़ की कमाई की थी. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 235 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को 3250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

7. 'दबंग': सलमान खान इसी फिल्म से देश भर में 'चुलबुल पांडे' के नाम से मशहूर हो गए थे. फिल्म में सलमान खान ने दबंग पुलिसवाले का किरदार निभाया था. इस फिल्म को सलमान के भाई अरबाज खान ने प्रोड्यूज किया था. फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल निभाया था. ये सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म थी. इसके साथ ही अरबाज खान, सोनू सूद, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया और अनुपन खेर ने अहम रोल निभाया था. ये फिल्म साल 2010 की ईद पर 10 सितंबर को रिलीज हुई थी. 42 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देश भर में 141 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 219 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया था.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

8. 'वान्टेड': 18 सितंबर 2009 को रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री आयशा टाकिया ने लीड रोल निभाया था. फिल्म को प्रभु देवा ने ड्यरेक्ट किया था. फिल्म का प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया था. सलमान खान और आयशा टाकिया के साथ इस फिल्म में प्रकाश राज और विनद खन्ना ने भी अहम किरदार निभाया था. ये सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी. इस फिल्म के साथ सलमान खान ने 100 करोड़ का आंकड़ पार कर दिया था. इसके बाद से लगातार सलमान खान ईद की डेट अपनी फिल्म के लिए एडवांस बुक कर लेते हैं. 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ और वर्ल्डवाइड 93 करोड़ की कमाई की थी.

वान्टेड' से 'ट्यूबलाइट' तक; यहां है- सलमान खान की Eid पर रिलीज फिल्मों का Box Office रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉबर्ट डाउनी जूनियर का इंडियन फैंस को दिवाली गिफ्ट, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज डेट कर दी अनाउंस
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज की डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित', महाकाल के दर भूमि पेडनेकर ने टेका माथा
महाकाल के दर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget