एक्सप्लोरर

अब एनिमेशन के अंदाज में नजर आएगा सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अंदाज

जल्द ही सलमान के फैंस उन्हें एक कार्टून कैरेक्टर में देख पाएंगे. 'दबंग' फ्रेंचाइज के निर्माता अरबाज खान ने कहा है कि दबंग फ्रेंचाइज को एनिमेशन सीरीज में बदला जाएगा.

मुम्बई : साल 2010 में शुरू हुई 'दबंग' सीरीज की फिल्मों में सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था. सलमान का यही चुलबुला अंदाज जल्द ही अब दर्शकों के सामने एनिमेशन अवतार में भी उपस्थित होगा. उल्लेखनीय है कि चुलबुल पांडे की तरह ही फिल्म के अन्य सभी प्रमुख किरदारों छेदी सिंह, रज्जो, बच्चा भैया, प्रजापति जी आदि को भी इस एनिमेशन सीरीज में जगह दी जाएगी.

गौरतलब है कि इस सीरीज को दो भागों में पेश किया जाएगा और इसका दूसरा सीजन 2021 में आएगा. इस एनिमेशन सीरीज का पहला सीजन 52 एपिसोड्स का होगा और हर एपिसोड आधे घंटे का होगा. फिलहाल यह कौन-से चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा यह तय नहीं है और इससे संबंधी ऐलान जल्द ही किया जाएगा.

एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में 'दबंग' फ्रेंचाइज के निर्माता अरबाज खान ने दबंग फ्रेंचाइज को एनिमेशन सीरीज में तब्दील किये जाने पर अपनी खुशी जताते हुए कहा, "फिल्म‌ 'दबंग' सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है कि ये पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्में रही हैं. ऐसे में इन्हें एनिमेशन सीरीज में तब्दील किया जाना स्वाभाविक था. एनिमेशन के माध्यम में कहानी कहने की भरपूर रचनात्मक आजादी होती है." अरबाज आगे कहते हैं, "चुलबुल पांडे की शख्सियत लार्जर दैन लाइफ है और एनिमेशन के जरिए उनके कारनामों को अद्भुत ढंग से दिखाने की कोशिश की जाएगी."

बता दें कि सलमान खान के इस मसखरे अंदाज वाले एनिमेशन सीरीज का निर्माण कॉस्मोस-माया नामक एनिमेशन स्टूडियो द्वारा भव्य पैमाने पर किया जा रहा है. स्टूडियो के सीईओ अनीष मेहता ने कहा, "हम इस एनिमेशन सीरीज के लिए अरबाज खान प्रोडक्शंस से साझेदारी कर बेहद खुश हैं. यह साझेदारी बॉलीवुड और एनिमेशन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक साझेदारी साबित होगी."

यह भी पढ़ेंः

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में शूटिंग की गाइलाइन्स बनकर तैयार, कितना आसान होगा इन्हें लागू करना? 

हमेशा वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली आमिर की बेटी इरा ने ईद पर पहनी साड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget