एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड में शूटिंग की गाइलाइन्स बनकर तैयार, कितना आसान होगा इन्हें लागू करना?

दो महीने से भी लंबे समय बाद अब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो सकती है. इसके लिए फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी बॉडी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है.

मुम्बई : देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच तमाम निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं के बारे में बातचीत हो रही है. ऐसे में फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी बॉडी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने निर्माताओं की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ हाल ही में एक वर्चुअल मीटिंग के बाद 37 पन्नों का दिशा-निर्देश जारी किया है, जिसमें शूटिंग के दौराज तमाम तरह की सावधानियां बरतने की बातें विस्तार से कहीं गयीं हैं. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन दिशा-निर्देशों का पालन करना इतना आसा होगा? यह जानने से पहले आइए पहले जान लेते हैं कि इन इन दिशा-निर्देशों में किन बातों पर जोर दिया गया है: - सेट पर हर क्रू मेम्बर को त्रिस्तरीय मेडिकल मास्क और ग्लव्स पहनना होगा. - एंट्री व एक्जिट पॉइंट और शूटिंग के दौरान सभी के लिए सैनिटाइजिंग की व्यवस्था. - कॉन्टैक-विहिन थर्मामीटर से रोज़ाना टेम्परेचर चेक करने की व्यवस्था. - स्टूडियो को शूटिंग के पहले और बाद में, दोनों सूरत में सैनेडाइज़ करना जरूरी होगा, जिसे सरकार द्वारा आधिकारिक एजेंसी द्वारा अंजाम दिया जाएगा. - शूटिंग में मौजूद हर व्यक्ति को एक-दूसरे से करीब दो मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी. - सेट पर एंटी-कोविड संबंधी दिशा निर्देशों की निगरानी के लिए लोगों की नियुक्ति. - शूटिंग के दौरान एक एम्बुलेंस की व्यवस्था. - 3 महीने तक अलग-अलग शिफ्ट में दो जूनियर लेवल डॉक्टर की सेट पर नियुक्ति. - शूटिंग संबंधी सभी उपकरणों को बार-बार किटाणु-रहित किये जाने पर जोर. - पूरे सेट को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा और हर जोन में 15 से अधिक लोग मौजूद नहीं होंगे. - किसी को एक जोन से दूसरे जोन में जाने की इजाजत नहीं होगी. - शूटिंग के लिए जब तक आवश्यकता न हो, तब तक कलाकार अपने-अपने कमरे में ही रहेंगे. - कलाकारो के स्टाफ मेम्बर्स को महज आपातकालीन स्थिति में ही सेट पर आने की इजाजत होगी. - सेट पर अनावश्यक मेहमानों के आने पर भी रोक होगी. - दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं करनेवाले लोगों को आगे से शूटिंग में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी. ऊपर बताये गये अहम बिंदुओं के अलावा भी गाइडलाइन्स की फेहरिस्त काफी लम्बी है. लेकिन क्या शूटिंग के दौरान इन सभी चीजों का अनुपालन इतना आसान होगा? एबीपी न्यूज़ ने यह सवाल प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट मनीष गोस्वामी से किया. इसपर उन्होंने कहा, "समय तेजी से बदल रहा है. मौजूदा हालात में हम सभी को शूटिंग के नये तौर-तरीके अपनाने पड़ेंगे. लोगों को भले ही लगता हो कि चीजें व्यवहारिक न हो, लेकिन बदले हुए समय के हिसाब से हमें चलना होगा और तभी हम आगे बढ़ पाएंगे. कोशिश करने से हर चीज मुमकिन होती है." इंडियन टेलीविजन ऐंड फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल के अध्यक्ष जे. डी. मजीठिया का कहना है कि 'जितनी भी गाइडलाइन्स बनेंगी, उसमें 60-70 फीसदी बातें तो कॉमन ही होंगी. हमें उनके समन्वय के हिसाब से काम करना होगा. हमारी संस्था की ओर से भी गाइडलाइन्स बन रहीं हैं, जिससे हम जल्द ही सबके सामने रखेंगे और राज्य सरकार के सामने भी इसे पेश करेंगे. बदले हुए हालात का ख्याल तो रखना ही होगा.' फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने गिल्ड द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि गिल्ड द्वारा बनाये गये ये ज्यादातर दिशा-निर्देश फिल्म इंडस्ट्री पर लागू हो सकते हैं और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये गाइडलाइन्स व्यवहारिक जान नहीं पड़ते. टीवी इंडस्ट्री की जरूरतें और काम करने का तरीका थोड़ा अलग होता है.' सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमित बहल ने गिल्ड की गाइडलाइन्स को लेकर दो टूक शब्दों में कहा कि 'दिशा-निर्देश जारी करने से पहले हमसे और इंडस्ट्री की बाकी संस्थाओं से किसी तरह की कोई सलाह नहीं मांगी गयी और न ही किसी से संपर्क किया गया. बेहतर होता कि कलाकारों से जुड़ी हमारी बॉडी और इंडस्ट्री के सभी हितधारकों से संपर्क किया जाता. जहां तक इन दिशा-निर्देशों की व्यवहारिकता की बात है, तो इसके बारे में मैं क्या कहूं? सबकी सलाह और मान्यता से ही तो एक बेहतरीन गाइडलाइन बनायी जाती है, न कि अकेले कोई फैसला लेकर.' यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार के छह साल : जानिए केंद्र सरकार की 6 बड़ी उपलब्धियां Uber ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget