एक्सप्लोरर

हमेशा वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली आमिर की बेटी इरा ने ईद पर पहनी साड़ी

इरा ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में ही नजर आती हैं मगर यह पहली बार नहीं है जब इरा साड़ी में नजर आई हैं, बल्कि डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' के वर्चुअल प्रीमियर के दिन भी वह एक पीले रंग की साड़ी में नजर आई थीं,

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ईद के मौके पर साड़ी में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और इसकी खासियत यह है कि इरा ने साड़ी खुद से पहनी थी. इरा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक को साझा किया. तस्वीर में वह एक लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने एक ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए इरा ने कान में झुमके पहने और बालों को खुला छोड़ रखा.

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मेरी और खुद से सफलतापूर्वक पहनी गई इस साड़ी की तरफ से ईद मुबारक!"

इरा ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में ही नजर आती हैं मगर यह पहली बार नहीं है जब इरा साड़ी में नजर आई हैं, बल्कि डिजिटल फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' के वर्चुअल प्रीमियर के दिन भी वह एक पीले रंग की साड़ी में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने लाल रंग के ब्लाउज के साथ पहना था. इस फिल्म के साथ आमिर की भतीजी जायन मेरी ने डेब्यू किया.

उल्लेखनीय है कि इरा कुछ दिन पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में थीं. आमिर खान की बेटी इरा खान लंबे वक्त से मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं. इरा अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर मिशाल के साथ अपनी खास तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं. खास बात ये है कि स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने कभी भी मिशाल से अपने रिश्ते को छुपाया नहीं. लेकिन अब लगता है कि इरा और मिशाल के रिश्ते में दरार आ गई है.

दरअसल स्पॉटबॉय ने इरा और मिशाल के किसी करीबी के हवाले से खबर की है कि इन दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. सोर्स के मुताबिक दोनों ने एक दूसरे से मिलना जुलना भी बंद कर दिया है. सोर्स ने बताया है कि जब से इरा ने अपनी प्रोफेशनल जिंदगी पर फोकस करने का फैसला किया, तभी से दोनों के रिश्ते में दिक्कतें आनी शुरू हुईं. आखिरकार, दोनों ने एक दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया.

हालांकि अभी तक इरा या मिशाल में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कुछ नहीं कहा है. इसलिए दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरों में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

 हाल ही में इरा ने अपने रिश्ते को ज़गज़ाहिर करने पर आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, "मैं इस बारे में बताने की कोशिश नहीं करती. मैं बस जो महसूस करती हूं वो पोस्ट कर देती हूं. मैं कोशिश करती हूं कि जितनी सच्ची मैं हूं उतना ही मेरा अकाउंट (सोशल मीडिया) भी हो."

ये भी पढ़ें

Coronavirus से हुई इस शख्स की मौत से दुखी हैं आलिया-रणबीर, ऐसे किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget