एक्सप्लोरर

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने भी किया एक्टिंग में डेब्यू, 'भाई' के किरदार में दिखा दमदार अंदाज, वीडियो वायरल

Salman Khan Bodyguard Shera Acting Debut: सलमान खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा ने भी एक्टिंग में डेब्यू कर लिया है. दरअसल शेरा रक्षाबंधन के एक एड में नजर आए हैं.

सलमान खान के साथ हमेशा साए की तरह रहने वाले उनके बॉडीगार्ड शेरा काफी पॉपुलर हैं. शेरा कभी पर्दे पर नजर नहीं आए हैं लेकिन पहली बार  सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने एक्टिंग में एंट्री की है. दरअसल शेरा ने एक किराना डिलीवरी ऐप के रक्षाबंधन कैंपेन के जरिये एक्टिंग में डेब्यू किया है. उनके इस एड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनके दमदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

रक्षाबंधन के एड में दिखा शेरा का दमदार अंदाज
इंस्टामार्ट के नए रक्षाबंधन के एड में सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा कई  मुश्किल में फंसी या ज़रूरतमंद महिलाओं के लिए 'भाई' की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह बारिश में किसी महिला को ऑटोरिक्शा दिलाने में मदद करते हैं, किसी को छेड़छाड़ करने वाले क्लासमेट से बचाते हैं.

वीडियो की शुरुआत में शेरा एक इंस्टामार्ट वाले की स्कूटी पर जल्दी में बैठते हुए कहते नजर आते हैं, भाई बस 10 मिनट में आया, इसके बाद वे बारिश में ऑटो का इंतजार कर रही महिला की मदद करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, मैं शेरा, भाई का बॉडीगार्ड, रक्षा करता हूं, इसलिए हर रक्षाबंधन में दोज विदाउट ब्रोज मुझे अपना भाई बना लेती हैं. इन्होंने अपना भाई बनाया. मैंने ड्यूटी निभाई, आप तो ऑलरेडी भाई-बहन हो, ड्यूटी निभाओ, इंस्टामार्ट से राखी और गिफ्ट्स मंगाओ बस 10 मिनट में.

यह विज्ञापन रक्षाबंधन से ठीक पहले शुक्रवार को जारी किया गया और शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक इंस्टाग्राम पर मार्केटिंग पेजों और फैन क्लबों द्वारा खूब शेयर किया गया. कई लोगों ने शेरा की तुलना युवराज सिंह और मीका सिंह से की.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by THE INDIAN MARKETING SOCIETY (@theindianmarketingsociety)

शेरा के बारे में सब कुछ
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है. वह 1995 से सलमान खान के प्राइवेट बॉडीगार्ड और सिक्योरिटी हेड के तौर पर तैनात हैं. वह टाइगर सिक्योरिटी नाम की एक सिक्योरिटी फर्म भी चलाते हैं, जो सालों से कई मशहूर हस्तियों को सिक्योरिटी मुहैया करती रही है. शेरा 2017 में जस्टिन बीबर के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान उनकी सुरक्षा के इंचार्ज भी थे.

शुरुआत में बॉडी बिल्डर रहे शेरा ने 1987 में मुंबई जूनियर का खिताब जीता और 1988 में मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर में उपविजेता रहे, 1990 के दशक की शुरुआत में वह बॉडीगार्ड बन गए और उसके तुरंत बाद सलमान की सेवा में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें-अदा शर्मा की ‘द केरल स्टोरी’ ने क्यों जीते 2 नेशनल अवॉर्ड? जूरी चेयरमैन ने बता दी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget