एक्सप्लोरर

एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे सलमान खान ने छीना फैन का फोन, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक के व्यवहार से बॉलीवुड अभिनेता मंगलवार को इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने उसका फोन ही छीन लिया.

गोवा हवाईअड्डे पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक के व्यवहार से बॉलीवुड अभिनेता मंगलवार को इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने उसका फोन ही छीन लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति उस वक्त सलमान के करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता नजर आ रहा है जब अभिनेता हवाईअड्डे से बाहर निकल रहे थे.

वीडियो में इससे नाराज सलमान उस व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनते देखे जा सकते हैं, बाद में उस व्यक्ति की पहचान एक एयरलाइंस के लिये काम करने वाले कर्मचारी के तौर पर की गई. हवाईअड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन जब वीडियो वायरल हो गया तब हमने इस घटना की जांच की और इसकी पुष्टि की.”

इस बारे में जब हवाईअड्डा पुलिस निरीक्षक सागर एकोस्कर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस बीच भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने डाबोलिम हवाईअड्डे के अधिकारियों के लिये परामर्श जारी करते हुए उन्हें कर्मचारियों से ‘‘शिष्ट’’ आचरण अपनाने का निर्देश देने को कहा है.

परामर्श की पुष्टि करते हुए गोवा हवाईअड्डे के निदेशक गगन मलिक ने पीटीआई को बताया, ‘‘कर्मचारियों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें अपना काम करना चाहिए न कि टर्मिनल पर यात्रियों के साथ सेल्फी खींचने में लगे रहना चाहिए.’’ कुछ राजनेताओं ने ट्विटर पर खान के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि अभिनेता को माफी मांगनी चाहिए.

दक्षिण गोवा के पूर्व सांसद और प्रदेश भाजपा महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने ट्वीट किया, ‘‘सेलिब्रिटी होने की वजह से लोग और आपके प्रशंसक सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी लेंगे. आपका रवैया और व्यवहार बेहद निंदनीय था. आपको बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए.’’

दक्षिण गोवा के भाजपा महासचिव नवीन पाई रायकर ने हवाईअड्डे की घटना के बारे में ट्वीट करते हुए 2002 के हिट एंड रन मामले का संदर्भ दिया जिसमें खान का नाम आरोपी के तौर पर सामने आया था. मुंबई की अदालत ने 2002 के मामले में सलमान को बरी कर दिया था और उच्चतम न्यायालय में मामले का फैसला लंबित है.

रायकर ने ट्वीट किया, ‘‘अंकल, यह गोवा में व्यवहार का तरीका नहीं है. ये मुंबई का फुटपाथ नहीं है जहां आप लोगों को अपनी कार से कुचलकर चले जाते हैं. सलमान खान आपको माफी मांगनी चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
मार्वल की फिल्म 'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
हथियार बंद पुलिसकर्मी कर रहे अक्षय कुमार की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कांच लगवाने के बाद फिर बढ़ी घर की सिक्योरिटी
अक्षय कुमार के घर के बाहर हथियार बंद पुलिसकर्मियों का पहरा, पहले लगवाए थे बुलेटप्रूफ कांच

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget