एक्सप्लोरर

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन भी आ गया है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार है. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग करेगी इसे लेकर भी खबरें चर्चा में बनी हुई हैं.

वहीं फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन का प्रेडिक्शन भी सामने आ गया है. 

'रामायण' की ओपनिंग

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन 68 से 74 करोड़ की कमाई कर सकता है. वहीं कन्नड़ वर्जन 10-12 करोड़ कमा सकता है. तेलुगू वर्जन के 8-10 करोड़ और मलयालम और तमिल के 5 करोड़ कमाने की खबरें हैं. इस हिसाब से फिल्म सभी भाषाओं में 91 से 101 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. 

अगर फिल्म ऐसा करती है तो 2026 की सेकंड सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. नंबर वन पर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' है. इस फिल्म ने 145 करोड़ की ओपनिंग की थी.

'रामायण' की एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 34.89 करोड़ की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 29.30 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म के 8.97 लाख टिकट बिक चुके हैं. बिना ब्लॉक सीट के 7.47 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म को 21,699 शोज मिले हैं. वहीं 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 53 शोज हाउसफुल हैं.

फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है. अमेरिका में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई. इस फिल्म को 40 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में यश रावण के रोल में हैं. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अरुण गोविल भी हैं. वो दशरथ के रोल में हैं. बता दें कि अरुण गोविल को राम के रोल के लिए जाना जाता है. वो रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के रोल में नजर आए थे.

मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
मार्वल की फिल्म 'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
हथियार बंद पुलिसकर्मी कर रहे अक्षय कुमार की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कांच लगवाने के बाद फिर बढ़ी घर की सिक्योरिटी
अक्षय कुमार के घर के बाहर हथियार बंद पुलिसकर्मियों का पहरा, पहले लगवाए थे बुलेटप्रूफ कांच
'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रामायण' के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट
'कुछ तो लोग कहेंगे', 'रामायण' के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget