एक्सप्लोरर

जब Salim Khan ने दिखाया एस्ट्रोलॉजी का कमाल, बताया कब बदलेगी सलमान की किस्मत, फिर दबंग ने लगाई सुपरहिट फिल्मों की लाइन

Salim Khan on Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 2009 से 2018 तक बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दीं है. लेकिन उसके पहले उनका करियर बेहद खराब चल रहा था और इसपर सलीम खान ने एक बयान भी दिया था.

Salim Khan on Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि उन्होंन सबसे ज्यादा बैक टू बैक ब्लॉबस्टर फिल्में दीं. आज कल उनका लक साथ नहीं क्योंकि सलमान की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन उम्मीद है ईद 2025 में रिलीज होने वाली 'सिकंदर' से सलमान की धांसू वापसी होगी. हालांकि ऐसा एक दौर 2000's के समय आया था जब सलमान की 10 में से 1 फिल्म हिट होती थी. सलमान के काम कोई पसंद नहीं कर रहा था तब सलमान के पिता सलीम खान ने उनको लेकर एक भविष्यवाणी की थी.

सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक हैं जिन्हें आमतौर पर लोग सलीम-जावेद के नाम से जानते हैं. सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने 'दीवार', 'सहाग', 'शोले', 'जंजीर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी है. सलीम खान ने अपने बेटे सलमान को लेकर क्या भविष्यवाणी की थी? 

 सलमान खान पर क्या थी सलीम खान की भविष्यवाणी?

काफी साल पहले जब सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रही थीं तब सलीम खान जूम चैनल के 'जस्ट पूजा' शो पहुंचे थे. इस शो के दौरान होस्ट पूजा बेदी ने सलीम खान से ढेर सारी बातें कीं और कई सवाल भी पूछे. जब पूजा ने सलीम खान पूछा कि आप एस्ट्रोलॉजी में मानते हैं? इसपर सलीम खान कहते हैं, 'मुझे विश्वास है कि एस्ट्रोलॉजी कोई ना कोई साइन भविष्य के लिए देती है. मैंने बहुत से रिजल्ट खुद देखे हैं. मैं इसलिए विश्वास करता हूं, क्योंकि मेरे पिता भी इसमें विश्वास करते थे. और कुछ भविष्यवाणी रही है जो सच हो जाती थी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इसपर पूजा पूछती हैं, 'तो सलमान को लेकर आप क्या भविष्यवाणी  करना चाहेंगे?' इसपर सलीम खान कहते हैं, 'सलमान की कुंडली दिखाई है और वो जल्द ही इन समस्याओं से निकलेगा. उसका अच्छा समय 2009 के बाद से आएगा.' इसके बाद पूजा ने सलमान की शादी को लेकर पूछा तो सलीम खान ने कहा, 'अगर सलमान 1 या 2 साल में शादी करते हैं तो ठीक वरना इसके मौके बहुत कम हैं.'

क्या सच हुई थी सलीम खान की भविष्यवाणी?

2000's के दौर में सलमान खान की दर्जनों फिल्में आईं जिनमें से 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'तेरे नाम', 'मुझसे शादी करोगी' और 'पार्टनर' जैसी फिल्में ही हिट रहीं. इसके अलावा 'गर्व', हर दिल जो प्यार करेगा', 'युवराज', 'फिर मिलेंगे', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'तुमको ना भूल पाएंगे', लंदन ड्रीम्स', 'बाबुल', 'मैं और मिसेज खन्ना', 'शादी करके फंस गया', 'मिस्टर एंड मिसेज खन्ना' और 'वीर' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

साल 2009 में सलमान की फिल्म 'वॉन्टेड' आई जिसके जरिए सलमान को कई सालों के बाद एक सुपरहिट फिल्म देखने को मिली. इसके बाद सलमान का समय बदला और 'दबंग' (2010), 'बॉबीगार्ड' (2011), 'रेडी' (2011), 'एक था टाइगर' (2012), 'दबंग 2' (2012), 'किक' (2014), 'बजरंगी भाईजान' (2015), 'सुल्तान' (2016), 'टाइगर जिंदा है' (2017) और 'भारत' (2019) जैसी फिल्में सुपरहिट और कुछ ब्लॉकबस्टर रहीं.

कोरोना के बाद से सलमान खान की फ्लॉप फिल्में आने लगीं. 'राधे', 'अंतिम' जैसी फिल्में 2021 में आईं जो फ्लॉप रहीं. 2023 में ईद पर 'किसी का भाई किसी की जान' आई जो फ्लॉप रही. 2023 में ही दिवाली पर फिल्म टाइगर 3 आई जो हिट रही. 

यह भी पढ़ें: फैमिली संग एयरपोर्ट पर दिखें Kapil Sharma, बेटी बोलीं- पापा आपने बोला था फोटो नहीं क्लिक करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget