एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: सैफ अली खान 2012 के एक केस को लेकर खबरों में हैं. उस वक्त सैफ अली खान और उनके दोस्तों पर एक बिजनेसमैन ने कथित रूप से मारपीट करने का आरोप लगाया था.

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: सैफ अली खान पर 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने कथित रूप से मारपीट करने के आरोप लगाए थे. जब ये झगड़ा हुआ था उस समय सैफ अली खान के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा सहित सैफ के कुछ दोस्त होटल में मौजूद थे.  

मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट फिर हुआ जारी

इस केस में एक्ट्रेस और सैफ की पत्नी करीना कपूर की दोस्त अमृता अरोड़ा उनकी तरफ से गवाह बनीं. वहीं अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा को इस केस में गवाह के तौर पर पेश होना था लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं. अब मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी किया है. मामले में आगे की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी.

अदालत ने सबसे पहले 15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं जिसके बाद ये वारंट सोमवार को दोबारा जारी किया गया. 

भाषा के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा को उन लोगों में शामिल थीं जो 22 फरवरी, 2012 को सैफ अली खान के साथ उस फाइव स्टार होटल में डिनर में गई थीं. जहां ये कथित घटना हुई. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड अदालत) के. एस. झंवर मामले में गवाहों का बयान दर्ज कर रहे हैं.

अमृता अरोड़ा ने दिया ये बयान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अमृता अरोड़ा ने बयान दिया था कि जब ये मामला हुआ उस वक्त वो लोग होट में अच्छा समय बिता रहे थे. फिर वो बिजेनसमैन वहां आया और चिल्लाने लगा. फिर सैफ ने उनसे माफी भी मांगी. वो शख्स वहां से चला गया था. लेकिन जब थोड़ी देर बाद सैफ वॉशरूम गए तो वो शख्स वहां आया. वो सैफ से लड़ने लगा था. बाहर तक हमें आवाजें आ रही थीं. वो बाद में सैफ के कमरें में भी गया और उन पर हमला भी किया. सबने जैसे-तैसे मामले को शांत किया. 

होटल में मौजूद थे ये लोग

बता दें कि बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई. इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा.

इसके बाद सैफ अली खान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया. वहीं सैफ का इस मामले में कहना था कि उनके साथ मौजूद लेडीज के साथ बदतमीजी हुई. उसके बाद ये सारा मामला आगे बढ़ा था.


ये भी पढ़ें- क्या मुस्लिम से शादी के बाद Devoleena Bhattacharjee को धर्म बदलने के लिए किया गया फोर्स? एक्ट्रेस बोलीं- मैंने एक रोजा रखा था

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget