एक्सप्लोरर

सैफ अली खान अटैक केस में बड़ा खुलासा, एक्टर के घर में घुसने से पहले हमलावर ने मालिक से लिए थे 1000 रुपए

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान अटैक केस में एक और नई अपडेट सामने आई है. जानकारी के अनुसार एक्टर पर हमला करने से पहले हमलावर ने अपने मालिक से 1000 रुपए लिए थे.

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल जांच के दौरान पुलिस को पता चला की जिस शख्स ने सैफ अली खान पर हमला किया उसे नौकरी देने वाला मुम्बई के सायन इलाके का रहने वाला है और उसका नाम अमित पांडे है. पुलिस ने जब अमित पांडे से पूछताछ की तब पांडे ने पुलिस को बताया कि वो श्री ओम फैसिलिटी सर्विसेज, नाम की एक हाउसकीपिंग मैनपावर एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में काम करता है. नवंबर 2024 में उसकी मुलाकात शरीफुक इस्लाम से हुई।

जुलाई में शुरू किया था हमलावर ने हाउसकीपिंग का काम

पांडे ने बताया कि उसकी एजेंसी काम करने के लिए आने वाले लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर होटलों में रखने का काम भी करती है. जुलाई 2024 में एक व्यक्ति हमारे पास आया और हमारी एजेंसी में काम करने वाले परिचित विशाल (पूरा नाम पता नहीं) से हाउसकीपिंग का काम मांगा. उसने अपना नाम विजय दास बताया।

हमलावर ने कंपनी में जमा नहीं किए थे दस्तावेज

उस समय मैंने उससे आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज़ मांगे तो उसने कहा कि वो बाद में दे देगा. करीब दो दिन बाद मैंने उसे वर्ली कोलीवाड़ा, मुंबई में स्थित एक पब में हाउसकीपर के तौर पर काम पर रख लिया और हमारी एजेंसी में काम करने वाले अन्य लोगों के साथ उसे रहने के लिए वर्ली कोलीवाड़ा, में रहने की व्यवस्था की. विजय ने पब में चार महीने तक काम किया.

नवंबर 2024 में, हमारी एजेंसी को ठाणे पश्चिम, ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में एक होटल में हाउसकीपिंग के काम के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था. उस समय मैंने विजय को वहां काम करने के लिए भेजा और पास के लेबर कैम्प में उसके रहने की व्यवस्था की. विजय दास ने 15 दिसंबर, 2024 तक उस जगह पर काम किया. 15 दिसंबर, 2024 को हमारा कॉन्ट्रेक्ट पूरा हो गयाय उसके बाद विजय फिर से वर्ली कोलीवाड़ा में रहने आया. वर्ली कोलीवाड़ा जाने के बाद, मैंने विजय को प्रभादेवी, मुंबई में हमारी एजेंसी में काम पर रखा. उसने दस दिनों तक उसने उस जगह पर काम किया.

विजय ने 5 जनवरी, 2025 तक उस जगह पर काम किया। उसके बाद मैंने उसे 9 जनवरी 2025 से बांद्रा पश्चिम, मुंबई में होटल में काम करने के लिए भेज दिया. विजय उक्त स्थान पर शाम 5:00 बजे से रात 1:00 बजे तक काम करता था और सोने के लिए वर्ली कोलीवाड़ा में अपने कमरे में चला जाता था.

कई दिनों से काम पर नहीं गया था हमलवार

विजय ने 13 जनवरी 2025 तक बांद्रा में काम किया. उसके बाद मुझे जानकारी मिली कि विजय दो-तीन दिन से काम पर नहीं आया. उस समय मैंने उसे बार-बार कॉल करने की कोशिश की. लेकिन विजय का फोन बंद आ रहा था. फिर 16 जनवरी को करीब 11:00 बजे मुझे एक अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आया (मैं नहीं बता सकता कि कौन सा नंबर है क्योंकि मेरे फोन में बहुत सारे कॉल हैं) उसने मुझे बताया कि विजय दास बोल रहा है, मैं दो दिन से काम पर क्यों नहीं आय. जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने मुझे बताया कि काम पर आते समय माहिम में ट्रेन में मेरा एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था.

हमलावर ने मालिक से लिए थे हजार रुपए

विजय ने मुझे बताया कि वो व्यक्ति पुलिसवाला था, इसलिए उसने मुझे पुलिस स्टेशन ले जाकर बंद कर दिया. उस समय जब मैंने उससे पूछा कि वह किस पुलिस स्टेशन में बंद है, तो उसने नहीं बताया. दिन में करीब 07:30 बजे शाम को विजय ने हमारे एजेंसी वर्ली कोलीवाड़ा में रहने वाले रोहित यादव नामक व्यक्ति के फोन से मुझे कॉल किया और कहा कि उसे पैसों की ज़रूरत है उसने मुझे रोहित के फोन पर पैसे भेजने के लिए कहा। मैंने उस समय रोहित के फोन पे नंबर पर विजय को 1000 रुपये भेजे.

पहचान छुपाकर काम कर रहा था हमलावर

हमलावर के मालिक ने बताया कि,18 जनवरी की रात को, जब मैं घर पर टीवी देख रहा था, तो मैंने अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बारे में समाचार देखा, और उसमें एक व्यक्ति की फोटो दिखाई दे रही थी, जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था. उस संदिग्ध का चेहरा और उसने जो शर्ट पहनी थी, उसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि वो हमारी एजेंसी में काम करने वाला विजय दास था.

फिर मैंने अगली सुबह पुलिस को मामले की सूचना देने का फैसला किया. लेकिन अगले दिन मैंने टीवी पर सुना कि वो पकड़ गया." उन्होंने कहा, "इस संदर्भ में, जब पुलिस ने मुझे बुलाया और मुझसे पूछताछ की, तो मुझे पता चला कि विजय दास का असली नाम मोहम्मद शरीफुल सज्जाद रोहुल अमीन फकीर है और वह बांग्लादेश का नागरिक है.

ये भी पढ़ें -

इस सुराग के जरिए सैफ अली खान के हमलावर तक पहुंची थी पुलिस, चार्जशीट से बड़ा खुलासा

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget