एक्सप्लोरर

इस सुराग के जरिए सैफ अली खान के हमलावर तक पहुंची थी पुलिस, चार्जशीट से बड़ा खुलासा

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान अटैक केस में दायर में की गई चार्जशीट में अब कई नए खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर तक पहुंचने के लिए एक्टर के घर से पुलिस को अहम सुराग मिले थे.

Saif Ali Khan Attack Case: 16 जनवरी को अभिनेता सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में चाकू से हमला मामले में दायर चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद को नियोक्ता अमित पांडे द्वारा अंधेरी पश्चिम स्थित एक ज़ेरॉक्स सेंटर में डिजिटल भुगतान के जरिए पकड़ा था.  

सीसीटीवी से मिली पुलिस को बड़ी मदद

चार्जशीट में आगे बताया गया कि शरीफुल इस्लाम का चेहरा सैफ अली खान की इमारत सतगुरु शरण बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. उस फुटेज का अंधेरी रेलवे स्टेशन पर फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) से मिलान होने के बाद ही पुलिस को मामले में पहली लीड मिली. पुलिस ने बताया कि इसके बाद जांचकर्ताओं ने रिवर्स सीसीटीवी फुटेज की जांच की और 9 जनवरी के अंधेरी पश्चिम के सीसीटीवी फुटेज भी हमलावर एक व्यक्ति के साथ बाइक पर पीछे की सीट पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था.  फिर पुलिस मोटरसाइकिल सवार तक पहुंची. उसकी पहचान अमित पांडे के रूप में हुई.

हाउसकीपिंग का काम करता था हमलावर

पांडे ने पुलिस को बताया कि उसने शरीफुल को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में काम पर रखा था. पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की तस्वीर पांडे को दिखाई, पांडे ने उसे पहचान लिया और कहा कि इसका नाम विजय दास है. हमलावर का मोबाइल नंबर प्राप्त करने के बाद पुलिस ने दास को ठाणे के हीरानंदानी इलाके से ढूंढ निकाला, जहां वह लेबर कैम्प के पीछे छिपा हुआ था.

हमले के बाद उसी इलाके में छिपा था हमलावर

पुलिस ने चार्जशीट में बताया कि आरोपी शरीफुल ने सैफ के घर मे घुसने के बाद एक करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं की वो 16 जनवरी को सतगुरु शरण अपार्टमेंट में अभिनेता के फ्लैट में कैसे घुसा. आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. जिसमें वो 16 जनवरी की सुबह 01.37 बजे ऊपर चढ़ता और फिर 02.37 बजे नीचे उतरता हुआ दिखाई दे रहा है. हमले के बाद जब अभिनेता के घर वाले और घर मे काम करने वाले घबराए हुए थे, तब आरोपी अगले एक घंटे तक उसी इलाके में कहीं छिपा रहा.

एक्टर के घर पर पुलिस को मिले थे सबूत

चार्जशीट के अनुसार, आरोपी को 16 जनवरी को सुबह 3:37 बजे सीसीटीवी फुटेज में भारती विला बिल्डिंग के परिसर से बाहर निकलते देखा गया था. लेकिन किसी को भी उसके बारे में पता नहीं चला. बांद्रा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और सतगुरु शरण अपार्टमेंट में फर्श पर बिखरे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए घेराबंदी की गई थी.

ऐसे हुई थी घटनास्थल की जांच

चार्जशीट के मुताबिक घटना के बाद एक फोरेंसिक मोबाइल वैन, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और एक डॉग टीम की मदद से अपराध स्थल की जांच की गई. जिसके बाद घटनास्थल से 29 नमूने बरामद किए गए हैं, जैसे कि चाकू का टुकड़ा, मौके पर पड़े खून के नमूने, खून से सना तकिया कवर, खून से सना गद्दा कवर, खून से सना लोड कवर, खून से सना कॉटन पैड, खून से सना टिशू पेपर, सूती कपड़े का सादा नमूना.”

ये भी पढ़ें -

टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग’ से पहले OTT पर देख डालें ये स्पाई थ्रिलर मूवीज

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
CA बनना चाहते थे अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
एडवांस बुकिंग में आग उगल रही 'रामायण', 15 करोड़ के पार हुई कमाई, करीब 3 लाख टिकट बिके
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' की कमाई 15 करोड़ से ज्यादा, 3 लाख टिकट बिके

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget