एक्सप्लोरर

सैफ अली खान केस में आरोपी शरीफुल को लेकर बहुत बड़ा खुलासा, पिता ने खोले बड़े राज

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर 16 जनवरी तड़के उनके घर पर हमला हुआ था. चोर शरीफुल ने सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया था. शरीफुल के पिता ने अब बेटे को लेकर कई खुलासे किए हैं.

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से इस केस में आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. सैफ पर हमला करने वाले  मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. शरीफुल से पूछताछ जारी है. शरीफुल बांग्लादेश से भागकर इंडिया आया था. अब शरीफुल के पिता ने रुहुल आमीन फ़कीर ने बेटे को लेकर कई खुलासे किए हैं. शरीफुल के पिता ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बेटे को लेकर बात की.

शरीफुल के पिता ने कहा कि वो बिना किसी वैध डॉक्यूमेंट्स के भारत आया था. साथ ही उन्होंने कहा कि शरीफुल कभी भी कुश्ती का खिलाड़ी नहीं रहा है. उन्होंने कुछ और सवालों के जवाब भी दिए हैं. 

सवाल-आपका नाम क्या है? 
जवाब- मोहम्मद रूहुल आमीन 

सवाल- आपके साथ अंतिम बार आपके बेटे की बात कब हुई थी? 
जवाब- पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन बात हुई थी.

सवाल- क्या बात हुई थी? क्या बोलता था आपको?
जवाब- घर को लेकर बात हुई, बस पूछता था आप कैसे हो अब्बा और कैसे हैं सब. शरीफ़ुल को हर महीने दस से पंद्रह तारीख के बीच में तनख़्वाह मिलती थी और हर महीने दस से पंद्रह हज़ार रुपये वो हमे भेजा करता था. शरीफुल ने बताया था कि वो मुंबई में एक बार होटल में काम करता है उसी होटल के मालिक ने शरीफुल की गिरफ़्तारी का वीडियो हमें भेजा था.

सवाल-शरीफुल बचपन में कैसा लड़का था? क्या करता था उसने आपका घर क्यों छोड़ा? 
जवाब- हमलोग राजनीति से जुड़े लोग हैं और हम बांग्लादेश में BNP पार्टी का हिस्सा थे. मैं और मेरे दो और बेटे हैं हमलोगों के ऊपर बहुत अत्याचार हुए हैं.

सवाल- क्या शरीफुल अपने साथ कोई दस्तावेज लेकर गया?
जवाब- नहीं वो कुछ भी लेकर नहीं गया था. 

सवाल- शरीफुल क्या काम करता था जब वो झलोकथी में रहता था?
जवाब- वो बाइक चलाने का काम करता था. मैंने ही उसे बाइक ख़रीदकर दी थी. हमारे गांव में बहुत सारे लोग बाइक चलाने का काम करते हैं. शरीफ़ुल भी बाक़ियों की तरह मोटर साइकिल चलाता था. हमको मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस भी देते हैं.

सवाल- क्या शरीफुल कुश्ती करता था, कभी उसने कुश्ती की थी? 
जवाब- नहीं शरीफुल ने कभी कुश्ती नहीं की थी, कुश्ती ना उसने की ना उसे पसंद थी.

सवाल- आपके घर पर कौन-कौन है?आपके परिवार में कितने लोग हैं? 
जवाब- मेरे परिवार में मैं, मेरी पत्नी और तीन बेटे हैं.

सवाल- क्या आप हिन्दी बोल सकते हैं?
जवाब- नहीं, मैं हिन्दी नहीं बोल पाता लेकिन थोड़ी समझ लेता हूं.  मैं बांग्लादेश के ख़ालीदपुर ज़िले के फूलना जगह पर एक जूट मिल में क्लर्क का काम करता हूं. फैक्ट्री का नाम -फूलना पीयूप्ल्स जुट मिल लिमिटेड.

सवाल- जब आप क्लर्क की नौकरी करते हैं, आपका बेटा अच्छा काम करता था फिर उसने यहां भारत में एक बड़े कलाकार के ऊपर हमला किया, उसके घर में घुस गया. क्या आपको पता है? 
जवाब- मुझे यह नहीं पता, मैंने ये सब टीवी चैनल पर देखा था. मुझे पता भी नहीं था के शरीफ़ुल ने वहां किसी पर हमला करने की कोशिश की है. हम तो साल 2008 में झलोकाथी में दूसरे ज़िले से भागकर आये थे. वहां का सरपंच हमें प्रताड़ित करता था.  यहीं पर मैंने अपने परिवार को स्थापित किया.

ये भी पढ़ें: 'मैंने उसे उठाया और फेंक दिया बाहर', जब फिल्म शूटिंग के दौरान आग में गिर गई थी पद्मिनी कोल्हापुरे, Raza Murad ने बचाई थी जान

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'होटल के कमरे में बात करने के लिए बुलाया था..और', विद्या बालन से हुई थी गंदी डिमांड, बच निकलीं एक्ट्रेस
'होटल के कमरे में बात करने के लिए बुलाया था..और', विद्या बालन से हुई थी गंदी डिमांड, बच निकलीं एक्ट्रेस
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! सुबह 11.30 बजे तक 16 करोड़ के हुई पार
कॉमेडी के नाम पर अश्लील बातें बोलना पड़ा महंगा, हर्ष गुजराल और मधुर विरली तलब, 19 अक्टूबर को होगी पूछताछ
कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता पड़ी भारी, हर्ष गुजराल और मधुर विरली को साइबर सेल का समन
काउबॉय हैट पहन सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'द रियल मॉन्स्टर'
सलमान खान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'द रियल मॉन्स्टर'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget