एक्सप्लोरर

‘इंडस्ट्री ने नहीं अपनाया..’, सुपरहिट रही पहली फिल्म, फिर कैसे डूबा रोनित रॉय का करियर? एक्टर ने अब खोला राज

Ronit Roy On Bollywood: रोनित रॉय आज इंडस्ट्री के फेमस स्टार हैं. लेकिन एक वक्त पर एक्टर को करियर के बुरे दौर से गुजरना पड़ा था. इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया.

रोनित रॉय बॉलीवुड और टीवी के बेहतरीन कलाकार हैं. उन्होंने ना सिर्फ बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया बल्कि टीवी की दुनिया पर भी अपनी अदाकारी से सालों राज किया. लेकिन रोनित के लिए एक्टिंग का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी फिर भी वो उस दौर में खुद को बॉलीवुड में स्थापित नहीं कर पाए. इसका राज उन्होंने हालिया इंटरव्यू में खोला. जानिए एक्टर क्या बोले?

इस फिल्म से हुआ था रोनित रॉय का डेब्यू

दरअसल रोनित रॉय भी उन स्टार्स में से एक हैं. जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री ली थी. उस दौर में एक्टर को अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. अब ये तो सभी जानते हैं कि रोनित ने फिल्म “जान तेरे नाम” से बड़े पर्दे पर कदम रखा था और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट भी रही थी. फिर वो बतौर स्टार इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)

मुझे किसी ने फिल्म हिट होने की बधाई नहीं दी - रोनित

अब सालों बाद हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में रोनित रॉय ने इसपर खुलकर बात की. एक्टर ने कहा कि, ‘शुरुआती दिनों में मेरा करियर क्यों नहीं चल पाया.ये तो मुझे भी पता नहीं चल पाया. अब मैं इसके बारे में सोचता नहीं हूं. शायद इंडस्ट्री ने ही मुझे अपनाया नहीं था. मेरी पहली फिल्म सुपरहिट थी, लेकिन फिर किसी ने मुझे कभी बधाई नहीं दी. यहां तक इस फिल्म के बाद मेरे पास कोई काम भी नहीं आया.’

जनता ने अपनाया, लेकिन इंडस्ट्री ने नहीं

रोनित रॉय ने आगे कहा कि, ‘तीन महीने तो मेरी फिल्म पर किसी ने कुछ रिएक्ट नहीं किया. जबकि वो काफी जगहों पर सिल्वर जुबली फिल्म रही थी. फिर भी मुझे किसी का फोन नहीं आया. मेरे वो तीन-चार महीने कैसे गुजरे मैं बता नहीं सकता. फिल्म मेंरी सिल्वर जुबली थी जनता ने मुझे अपनाया, लेकिन इंडस्ट्री ने ऐसा नहीं किया.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)

किन तीन चीजों पर ध्यान देते हैं रोनित रॉय?

इसके बाद रोनित कहते हैं कि, वो वक्त ऐसा था लेकिन आज इंडस्ट्री में कई ऐसे बड़े हाउस है. जो मुझे बहुत प्यार करते हैं, मुझे बहुत इज्जत देते हैं. अब मुझे भी इंडस्ट्री की समझ आ गई है. पहले मैं ये सब सोचता था, लेकिन अब इन चीजों पर मैं ध्यान भी नहीं देता. क्योंकि इसका कोई फायदा भी नहीं है. अब मैं सिर्फ तीन चीजों पर ध्यान देता हूं. मेरी फैमिली, फिटनेस और फाइनेंस बस..’

कैसे शुरू किया सिक्योरिटी का बिजनसे?

बता दें कि जब रोनित को बॉलीवुड में खास सफलता नहीं मिला, तो उन्हें शराब की लत भी लग गई थी. फिर किसी दोस्त ने उन्हें सिक्योरिटी बिजनेस शुरू करने की सलाह दी और एक्टर ने इसे माना. फिर खुद संभालकर रोनित रॉय ने अपनी कंपनी खड़ी की, साथ ही टीवी का रुख किया. आज वो छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर उनकी एक्टिंग का बोलबाल है.

ये भी पढ़ें -

‘डिजाइनर को निकाल दो..’,ब्लैक गाउन में तमन्ना भाटिया ने शेयर की तस्वीरें, तो यूजर्स ने दे डाली ऐसी नसीहत

 

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget