एक्सप्लोरर

'पद्मावत' को लेकर स्वरा भास्कर ने लिखा लेटर, मचा बवाल, रोहित शेट्टी बोले- भगवान के लिए फिल्म को सांस लेने दीजिए

रोहित ने कहा, "मैं हर किसी से प्रार्थना करता हूं कि बहुत सारी समस्याओं और संघर्षो के बाद 'पद्मावत' रिलीज हुई है, कृपया इसे शांति से चलने दीजिए."

मुंबई: हर तरफ से विरोध झेल रही फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी बीच बॉलीवुड  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर भंसाली के लिए खुला पत्र लिखा है जिस पर बवाल मचा हुआ है. इस पर अब जाने माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा है कि भगवान के लिए फिल्म 'पद्मावत' को सांस लेने दीजिए.

'पद्मावत' को देखने के बाद स्वरा भास्कर ने निंदा करते हुए भंसाली को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म देखकर उन्हें लगा कि महिलाएं मात्र योनि तक ही सीमित हैं. उन्होंने लिखा, "हम जीने के अधिकार के मूल प्रश्न पर लौट आए. आपकी फिल्म देखकर लगा कि हम उसी काले अध्याय के प्रश्न पर ही पहुंच गए हैं कि क्या विधवा, दुष्कर्म पीड़िता, युवती, वृद्धा, गर्भवती, किशोरी को जीने का अधिकार है?" यहां पढ़ें विस्तार से

रविवार को रेडियो मिर्ची पुरस्कार समारोह के इतर इस पत्र पर प्रतिक्रिया जताते हुए रोहित ने कहा, "मैं हर किसी से प्रार्थना करता हूं कि बहुत सारी समस्याओं और संघर्षो के बाद 'पद्मावत' रिलीज हुई है, कृपया इसे शांति से चलने दीजिए." उन्होंने कहा, "यह हमारी फिल्म है इसलिए अगर मैं कुछ कहता हूं या कोई और कहता है तो इससे फिल्म के लिए और अधिक परेशानी पैदा होगी."

उन्होंने कहा, "फिल्म रिलीज हो गई है और दर्शकों को इसे देखने दीजिए. फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों विशेष रूप से संजय लीला (भंसाली), दीपिका पदुकोण, रणवीर सिंह और टीवी 18 को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ीं, लेकिन अब फिल्म बहुत बढ़िया व्यवसाय कर रही है. कृपया उनकी फिल्म को शांति से चलने दीजिए."

रोहित ने आगे कहा, "अब अगर हम कुछ कह और समस्या पैदा करें तो इसका क्या औचित्य है. भगवान के लिए फिल्म को सांस लेने दीजिए."

वहीं, फिल्मकार इम्तियाज अली ने भी भंसाली को लिखे स्वरा के खुले पत्र पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, "मैंने स्वरा का पत्र नहीं पढ़ा है लेकिन मुझे उसके बारे में पता है. पद्मावत में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसके लिए किसी भी विरोध की आवश्यकता हो, यह केवल अपने-अपने नजरिए की बात है." (Input IANS)

यह भी पढ़ें-

'पद्मावत' की सक्सेस से खुश हुईं दीपिका पादुकोण, ट्वीट कर फैंस को दिया खास संदेश 

'दंगल' और 'टाइगर जिंदा है' को पीछे छोड़ फिल्म 'पद्मावत' ने ओवरसीज में की धमाकेदार कमाई

Box Office: 'पद्मावत' ने पार किया 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा, बनाया साल का ये पहला रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 8 इंडियन फिल्में
बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 2026 में 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली 8 इंडियन फिल्में
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया
'इसके पैसे कौन देगा?', करण जौहर के पिता ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था 'कॉफी विद करण' का आइडिया
शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा
शहजाद पूनावाला का पूरा नहीं हुआ प्यार, ब्रेकअप से टूटे, बोले- अब कभी शादी नहीं करूंगा
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ के हुई पार
लाइव अपडेट्स: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget