एक्सप्लोरर

ट्विटर पर सुपर एक्टिव थे ऋषि, हर मुद्दे पर रखी बेबाक राय, शराबबंदी पर कहा था- 'कभी नहीं जाउंगा बिहार'

ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'वो चला गया, ऋषि कपूर, मैं अंदर से टूट गया हूं.'

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. ऋषि कपूर ने अभिनय की दुनिया में खूब नाम कमाया ही है, साथ ही ट्विटर पर भी काफी एक्टिव रहते थे. ट्विटर पर किसी भी मुद्दे पर बोलना, किसी मुद्दे को उठाना और उसपर अपनी राय रखना उनके लिए आम बात थी. अपने ट्वीट्स या किसी न किसी एक्टिविटी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे. इस वजह से उन्हें कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा. कभी उन्होंने शराबबंदी लागू करने के बिहार सरकार के फैसले पर सवाल उठाया, तो निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने पर खुशी और फांसी में देरी पर नाराजगी भी जाहिर की. जब ऋषि कपूर ने कहा- 'कभी नहीं जाउंगा बिहार' साल 2016 में बिहार सरकार के पूर्ण शराबबंदी के फैसले से ऋषि कपूर इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने कभी बिहार न जाने तक की बात कह दी थी. ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा था, "शराब के लिए 10 साल की जेल, अवैध तरीके से हथियार रखने पर पांच साल? वाह सीएम नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?"
इस ट्वीट के साथ ऋषि ने अपनी फिल्म 'कुली' की एक फोटो भी शेयर की थी. साथ ही उन्होंने लिखा था, 'कुली' के दिनों से पीने की प्रैक्टिस कर रहा हूं. लेकिन सिगरेट और शराब नुकसानदायक है. कृपया इससे दूर रहें.' लॉकडाउन होते ही कैसा था ऋषि कपूर का रिएक्शन 24 मार्च की रात 8 बजे पीएम मोदी ने रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था. जिसके बाद ऋषि कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- "एक सबके के लिए, सब एक के लिए. हमें वही करना है जो हमें करना है. हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हम एक दूसरे को बिजी रखेंगे और आने वाले समय के लिए बात करते रहेंगे. चिंता की कोई बात नहीं. साला इसको भी देख लेंगे."
उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने यह पूछ लिया कि 'दारू का कोटा फुल है ना'. इस पर अभिनेता भड़क उठे. उन्होंने बोल्ड लेटर्स में ट्वीट किया, "कोई भी व्यक्ति जो मेरे देश के बारे या मेरी जीवनशैली के बारे में मजाक उड़ा रहा है, उसे डिलिट कर दिया जाएगा. सावधान रहें. यह एक गंभीर मामला है. हमें इस स्थिति से निपटने में मदद करें."
निजामुद्दीन मरकज मामले पर भड़के ऋषि कपूर कोरोना वायरस महामारी के बीच लॉकडाउन के बाद जैसे ही निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात का मामला सामने आया, ऋषि कपूर का रिएक्शन भी सामने आ गया. ऋषि कपूर ट्वीट में लिखा, "आज ये हुआ कल क्या-क्या होना है, यही कारण था कि मैंने कहा था हमें सेना की जरूरत है, इमरजेंसी." ऋषि कपूर का ये ट्वीट खूब वायरल हुआ था.
धरतेसर पर ऋषि कपूर ने बदला अपना लुक, हुए वायरल दो साल पहले ऋषि कपूर ने धरतेरस वाले दिन अचानक ट्वविटर पर अपनी फोटो बदल दी. नई फोटो में ऋषि का लुक किसी मुस्लिम शख्स की तरह लग रहा था. इस नई तस्वीर की कुछ यूजर्स ने उनकी खूब तारीफ भी की और कुछ ने सांप्रदायिक कमेंट्स भी किए. एक यूजर ने यहां लिख दिया कि दिवाली के मौके पर ईद की तैयार कर रहे हैं क्या.
दरअसल, ये ऋषि कपूर की नई फिल्म का लुक था. फिल्म का नाम था- 'मुल्क.' ऋषि कपूर का आखिरी ट्वीट ऋषि कपूर ने अपने आखिरी ट्वीट में लोगों से कोरोना फाइटर्स पर हमला न करने की अपील की थी. ट्वीट में लिखा था- ''अपने सभी भाइयों और बहनों से एक अपील कर रहा हूं. वो डॉक्‍टर, नर्स, पुलिसकर्मी के साथ हिंसा न करें. उन पर पत्‍थर वगैरह न फेंकें. ये हमारी जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं. हमें कोरोना के खिलाफ मिलकर जंग जीतनी है. जय हिंद.''
अप्रैल का ये आखिरी हफ्ता भारतीय सिने जगत के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री ने दो ही दिन में अपने दो महान कलाकारों को खो दिया है. ये भी पढ़ें- कपूर खानदान ने 9 दशक पहले सिनेमा में रखा था कदम, समझिए ऋषि कपूर का पूरा फैमिली कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget